एक हजार मीटर कपड़े पर बनी मंजूषा की कलाकृति को देखेंगे दिल्लीवासी

ललित किशोर मिश्र, भागलपुर : मंजूषा कलाकृति की झलक बिहार से निकल कर देश की राजधानी दिल्ली के लोगों तक पहुंचेगी. अभी तक यह कलाकृति अंग के हर जन मानस में अपनी अमिट छाप छोड़ चुकी है. एक हजार मीटर कॉटन के कपड़े में उकेरी गयी मंजूषा कलाकृति की झलक देश की राजधानी में दिखेगी, […]

ललित किशोर मिश्र, भागलपुर : मंजूषा कलाकृति की झलक बिहार से निकल कर देश की राजधानी दिल्ली के लोगों तक पहुंचेगी. अभी तक यह कलाकृति अंग के हर जन मानस में अपनी अमिट छाप छोड़ चुकी है. एक हजार मीटर कॉटन के कपड़े में उकेरी गयी मंजूषा कलाकृति की झलक देश की राजधानी में दिखेगी, इसकी तैयारी शुरू हो गयी है.

इस काम को मंजूषा गुरु मनोज पंडित कर रहे हैं. कपड़े पर कलाकृति उकेरने के लिए कपड़े का आॅर्डर दे दिया गया है. फरवरी से इस पर काम शुरू हो जायेगा. यह पहला माैका हाेगा कि एक हजार मीटर के कपड़े पर इस कला को निखारा जायेगा. फरवरी से इस पर काम शुरू होगा और मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. देश की राजधानी में इसे लगाने को लेकर मंजूषा गुरु ने पहल शुरू कर दिया है.
एक साथ एक हजार मीटर का रहेगा कॉटन का कपड़ा : एक हजार मीटर कॉटन के कपड़े पर बनने वाली मंजूषा की कलाकृति को बारीकी से बनाया जायेगा. पहली बार इतने बड़े कपड़े पर मंजूषा कला को उकेरा जायेगा. खुद मंजूषा गुरु इस पेंटिंग को बनायेंगे और अपने साथ कई कलाकार को रखेंगे.
मंजूषा को समृद्ध बनाने के लिए नगालैंड, मणिपुर सहित कई राज्यों का कर चुके हैं भ्रमण : मंजूषा कला को समृद्ध बनाने के लिए मंजूषा गुरु देश के कई राज्यों का भ्रमण कर चुके हैं. वहां के लोगों को मंजूषा कला के बारे में जानकारी भी दे चुके हैं. मंजूषा गुरु ने नगालैंड, मणिपुर, सिक्किम, ओड़िशा, हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली जाकर इस कला का प्रचार-प्रसार किया. वहां मंजूषा समूह बनाने के लिए भ्रमण किया.
फरवरी से इस पर शुरू होगा काम
मंजूषा गुरु ने एक हजार मीटर कपड़े का दिया आॅर्डर
एक हजार मीटर कॉटन के कपड़े पर मंजूषा कलाकृति बनायी जायेगी. इसे देश की राजधानी में लगाया जायेगा. कपड़े का आॅर्डर दे दिया गया है. फरवरी से इस पर काम शुरू होगा और मार्च में पूरा करने का पूरा प्रयास किया जायेगा. इससे कलाकृति की पहचान बढ़ेगी.
— मनाेज पंडित, मंजूषा गुरु

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >