भागलपुर/सबौर : गुरुवार को तेज पछुआ हवा चलने के कारण कनकनी भरी ठंड से जनजीवन प्रभावित रहा. हालांकि धूप निकलने के बाद लोगों को थोड़ी राहत मिली, लेकिन शाम ढलते ही ठिठुरन भरी ठंड से लोग परेशान रहे. 26 दिसंबर गुरुवार को न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री दर्ज किया गया. पश्चिमी हवा 5 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली.
पछुआ हवा से ठिठुरे 30 तक पारा पांच डिग्री से नीचे जायेगा
भागलपुर/सबौर : गुरुवार को तेज पछुआ हवा चलने के कारण कनकनी भरी ठंड से जनजीवन प्रभावित रहा. हालांकि धूप निकलने के बाद लोगों को थोड़ी राहत मिली, लेकिन शाम ढलते ही ठिठुरन भरी ठंड से लोग परेशान रहे. 26 दिसंबर गुरुवार को न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री दर्ज किया […]

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगला पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों पर 30 दिसंबर के आसपास दस्तक दे सकता है. तब तक न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी रहेगा. 31 दिसंबर से पहाड़ों पर बर्फबारी फिर से शुरू होने की आशंका है. इसका असर यूपी, पश्चिमी भारत समेत बिहार पर भी पड़ेगा. वर्फबारी के बाद तापमान 5 डिग्री से कम होने की संभावना जतायी जा रही है.
स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मौसमी मॉडल संकेत दे रहे हैं कि 30 दिसंबर के आसपास के नया और प्रभावी पश्चिमी विक्षोभ आ सकता है. इसके प्रभाव से उत्तर भारत के लोकप्रिय पर्यटन स्थलों श्रीनगर, शिमला, कुफ़री, कुल्ली, मनाली, नैनीताल, मुक्तेश्वर और मसूरी में बर्फबारी हो सकती है. इस समय बर्फबारी नहीं हो रही है. बावजूद तापमान 7 डिग्री तक पहुंचने लगा है.
पिछले पांच साल के दौरा 2015 का 26 दिसंबर सबसे ठंडा
पिछले पांच साल की बात करें तो 26 दिसंबर 2015 का दिन सबसे ठंडा गुजरा और इस दिन न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री दर्ज किया गया था. जबकि वर्ष 2013 की बात करें तो 26 दिसंबर 2013 को न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री, वर्ष 2014 में 7.5 डिग्री, वर्ष 2016 में 10 डिग्री वर्ष 2017 में 7 डिग्री, वर्ष 2018 में 6 डिग्री और अब 26 दिसंबर 2019 को न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री दर्ज हुआ है.
विलंब से चल रही हैं ट्रेनें
भागलपुर. रेल गाड़ियों का परिचालन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है. सात घंटे से लेकर 11 घंटे तक ट्रेनें विलंब से पहुंच रही हैं. इस कारण यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है, प्लेटफार्म पर ही यात्री समय गुजार रहे हैं. 15956 डाउन ब्रह्मपुत्र मेल 11 घंटे , 12368 डाउन विक्रमशिला एक्सप्रेस 6:30 घंटे, 13414 फरक्का एक्सप्रेस पांच घंटे लेट, 22406 डाउन गरीब एक्सप्रेस रद्द.