फोरलेन का प्रस्ताव ठंडे बस्ते में अलाइनमेंट को अब तक मंजूरी नहीं

भागलपुर :भागलपुर से हंसडीहा-नवगछिया तक स्टेट हाइवे को नेशनल हाइवे का दर्ज मिलने के साथ इसे एनएच का नंबर तक मिल गया, लेकिन फोरलेन बनाने की कवायद धरातल पर नहीं उतर सकी है. फोरलेन का प्रस्ताव अब ठंडे बस्ते में है. फोरलेन की अभी कोई उम्मीद नहीं है. फोरलेन निर्माण के अटकने का कारण : […]

भागलपुर :भागलपुर से हंसडीहा-नवगछिया तक स्टेट हाइवे को नेशनल हाइवे का दर्ज मिलने के साथ इसे एनएच का नंबर तक मिल गया, लेकिन फोरलेन बनाने की कवायद धरातल पर नहीं उतर सकी है. फोरलेन का प्रस्ताव अब ठंडे बस्ते में है. फोरलेन की अभी कोई उम्मीद नहीं है.

फोरलेन निर्माण के अटकने का कारण : मिनिस्ट्री में भागलपुर से भेजा गया 1123 करोड़ का डीपीआर फाइलों में दब गया है. इसे मंजूरी मिलना तो दूर, अभी तक इसके अलाइनमेंट तक को स्वीकृत नहीं मिली है.
रिमाइंडर के बाद भी मिनिस्ट्री गंभीर नहीं, एनएच का प्रोजेक्ट से हटा ध्यान
रिमाइंडर भेजने के बाद भी मिनिस्ट्री गंभीर नहीं है. नेशनल हाइवे डिपार्टमेंट ने फोरलेन के प्रोजेक्ट से ध्यान हटा लिया है.
मिनिस्ट्री प्रोजेक्ट को स्वीकृत करे, तो भी लगेगा कई साल : मिनिस्ट्री से प्रोजेक्ट को स्वीकृति मिलती है, तो इसके निर्माण शुरू होने में सालों लगेगा. जमीन अधिग्रहण से टेंडर फाइनल करना होगा. तब इसके निर्माण का कार्य शुरू होने की उम्मीद की जा सकती है.
फोरलेन बने, तो पूरे क्षेत्र का होगा विकास : फोरलेन बने, तो पूरे क्षेत्र का विकास होगा. चौड़ी सड़क मिलेगी. एक साथ चार गाड़ियां एक साथ चलेगी. जाम से छुटकारा मिलेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >