दुर्गापूजा से लेकर छठ तक भागलपुर से आने-जाने वाली सभी ट्रेनें फुल

दिल्ली से स्पेशल ट्रेन का विकल्प मिलने पर भी नहीं मिल रही खाली सीटेंभागलपुर : त्योहार पर घर लौटने वाले परदेसियों के लिए कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है. दुर्गापूजा से लेकर छठ तक ट्रेनों की सीटें फुल हैं. त्योहार जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, रिजर्वेशन टिकट मिलना और भी ज्यादा मुश्किल होते जा रहा […]

दिल्ली से स्पेशल ट्रेन का विकल्प मिलने पर भी नहीं मिल रही खाली सीटें
भागलपुर : त्योहार पर घर लौटने वाले परदेसियों के लिए कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है. दुर्गापूजा से लेकर छठ तक ट्रेनों की सीटें फुल हैं. त्योहार जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, रिजर्वेशन टिकट मिलना और भी ज्यादा मुश्किल होते जा रहा है. दिल्ली से आने वाली ट्रेनों की बात करें, तो इसमें वेटिंग चल रहा है. ट्रेनों में वेटिंग की संख्या बढ़ती ही जा रही है.

यह स्थिति दिल्ली के अलावा मुंबई, कोलकाता समेत अन्य जगहों से भागलपुर आने वाली ट्रेनों में बनी है. हालांकि, इस परिस्थिति से निबटने के लिए रेलवे ने दिल्ली से स्पेशल ट्रेन का विकल्प दिया है. बावजूद, इसके घर लौटने वालों को कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है. ट्रेनों में कोच की संख्या बढ़ाने मात्र से भी यात्रियों को राहत मिल सकती है मगर, इसको लेकर रेलवे ने अभी कोई निर्णय नहीं लिया है.

विक्रमशिला से दो कोच हटा लिये जाने से मुश्किल भरा होता सफर : विक्रमशिला एक्सप्रेस सालों भर हाउसफुल रहती है. इस ट्रेन के पुराने रैक आएफसी कोच के साथ जब परिचालन होता था तब इसमें जनरल क्लास की चार बोगियां लगी रहती थी. 2016 जुलाई से इसमें एलएचबी कोच जोड़ दिये जाने के कारण इसमें जनरल कोचों की संख्या चार की जगह दो कर दी गयी है. तभी से इसमें लोगों का मुश्किलों भरा सफर होने लगा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >