नहीं हो रहा सुधार सिर्फ तीन डॉक्टर आये समय पर

भागलपुर : सदर अस्पताल ओपीडी में मंगलवार सुबह तीन डॉक्टर समय पर दिखे. हालांकि आधे से ज्यादा डॉक्टर आज भी सुबह नौ बजे के बाद भी अपनी ड्यूटी पर आये. लेकिन तीन डॉक्टर समय पर थे, इस वजह से मरीज को ज्यादा परेशानी नहीं हुई. इसके अलावा नर्स, कर्मचारी अपने अपने विभाग में तैनात दिखे. […]

भागलपुर : सदर अस्पताल ओपीडी में मंगलवार सुबह तीन डॉक्टर समय पर दिखे. हालांकि आधे से ज्यादा डॉक्टर आज भी सुबह नौ बजे के बाद भी अपनी ड्यूटी पर आये. लेकिन तीन डॉक्टर समय पर थे, इस वजह से मरीज को ज्यादा परेशानी नहीं हुई. इसके अलावा नर्स, कर्मचारी अपने अपने विभाग में तैनात दिखे.

टीकाकरण केंद्र में भी नर्स अपने सामान को सवा आठ बजे तैयार करती नजर आयी. पंजीयन काउंटर को भी समय पर खोल दिया गया. जिससे मरीजों की भीड़ यहां नहीं दिखी. इसके अलावा जो डॉक्टर समय पर यहां नहीं आये थे. वो बारह बजे के बाद भी मरीज को देखने में व्यस्त थे. करीब पौने एक बजे यहां से डॉक्टर निकले. वहीं जांच घर, नर्स स्टेशन, इमरजेंसी में भी व्यवस्था में आज सुधार देखा गया.

ये डॉक्टर ऑन टाइम रहे

खबर छपने के बाद मंगलवार को सदर अस्पताल के ओपीडी में तीन डॉक्टर सवा आठ बजे तक आ गये थे. हालांकि आज मरीजों की भीड़ सुबह के वक्त ज्यादा नहीं था तो इन लोगों ने जल्दी डॉक्टर अपने समय पर रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >