नाथनगर : नाथनगर थाना क्षेत्र के सिलाटर निवासी चिकित्सक सह शांति समिति सदस्य डाॅ अनबारूल हक पर शनिवार रात अपराधी ने घर में घुसकर फायरिंग कर दी. फायरिंग में डाॅक्टर बाल-बाल बच गये. पहली गोली नहीं लगने पर अपराधी ने फिर दूसरी फायरिंग की, लेकिन डॉक्टर ने उसे धक्का देकर घर से बाहर कर दिया. उधर, गोली चलने की आवाज सुन डाॅक्टर की पत्नी छत से चिल्लाने लगी, तो बदमाशों ने उसपर भी कट्टा तान दिया. फायरिंग के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बदमाश को धर-दबोचा.
आरोपित की पुलिस को पहचान बताने वाले डाॅक्टर पर फायरिंग
नाथनगर : नाथनगर थाना क्षेत्र के सिलाटर निवासी चिकित्सक सह शांति समिति सदस्य डाॅ अनबारूल हक पर शनिवार रात अपराधी ने घर में घुसकर फायरिंग कर दी. फायरिंग में डाॅक्टर बाल-बाल बच गये. पहली गोली नहीं लगने पर अपराधी ने फिर दूसरी फायरिंग की, लेकिन डॉक्टर ने उसे धक्का देकर घर से बाहर कर दिया. […]

आरोपित की पुलिस को पहचान बताने वाले डाॅक्टर पर फायरिंग
घटना की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी और आरोपित इस्माइल को थाने ले आयी. आरोपित के पास से पुलिस ने लोडेड कट्टा बरामद किया है. इस्माइल 24 जून 2018 को नाथनगर थाना क्षेत्र के सिलाटर के पास प्रतिमा तोड़ने का आरोपित रह चुका है.
उसे आशंका थी कि प्रतिमा तोड़ने के बाद उसे पुलिस ने डाॅक्टर अनबारूल हक के इशारे पर ही गिरफ्तार किया था. इस वजह से वह गुस्से में था और जेल से निकल कर जान मारने की धमकी दे रहा था.
अनबारूल हक ने बताया कि इस्माइल हाल ही में जेल से निकला था और बार-बार उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहा था. उन्होंने इसकी मौखिक जानकारी पुलिस को भी दी, लेकिन पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गयी. उधर, शनिवार की शाम एकबार फिर आरोपित घर के पास मुआयना करके गया.
दोबारा रात में नौ बजे के करीब वह आ धमका. इस्माइल शराब के नशे में लोडेड कट्टा लेकर सीधा घर घुस गया और मेरे ऊपर फायरिंग कर दी. डाॅक्टर ने बताया कि गोली उनके कान के बगल से गुजर गयी. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है. नाथनगर इंस्पेक्टर अली साबरी ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है.