पुलिस अंकल, मुझे पीटकर जबरन कराया जाता है काम, घर जाना है

अपहरण के बाद ह्यूमन ट्रैफिकिंग की शिकार हुई बच्ची पहुंची एसएसपी आॅफिस भागलपुर : लखीसराय जिला की रहने वाली एक सात साल की बच्ची शुक्रवार शाम एसएसपी कार्यालय के गेट पर पहुंचकर रोने लगी. यह देख वहां से गुजर रहे कुछ राहगीरों ने उसकी मदद की और उसे लेकर एसएसपी के पास पहुंचे. जहां बच्ची […]

अपहरण के बाद ह्यूमन ट्रैफिकिंग की शिकार हुई बच्ची पहुंची एसएसपी आॅफिस

भागलपुर : लखीसराय जिला की रहने वाली एक सात साल की बच्ची शुक्रवार शाम एसएसपी कार्यालय के गेट पर पहुंचकर रोने लगी. यह देख वहां से गुजर रहे कुछ राहगीरों ने उसकी मदद की और उसे लेकर एसएसपी के पास पहुंचे. जहां बच्ची ने बड़ी आस से एसएसपी से मिलकर कहा, पुलिस अंकल, मुझे मारपीट कर जबरदस्ती घर का बरतन और फर्श साफ करवाया जाता है, शैलेश की मम्मी मुझे दासी बनाकर घर में रखती है.
मुझे मेरे घर वापस भेज दीजिये. मुझे यहां काम नहीं करना है. मुझे भी स्कूल जाना है और पढ़ाई करनी है. बच्ची की कहानी सुनते ही एसएसपी ने फौरन महिला थाना प्रभारी को बुलाया और बच्ची के बयान पर कार्रवाई करते हुए दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई और पीड़िता के परिजनों से संपर्क कर बच्ची को सौंपने का आदेश दिया.
बच्ची ने बताया कि दो महीने पहले वह दवा लाने के लिए वह किसी दवा दुकान पर गयी थी. इसी दौरान एक अज्ञात लड़के ने उसे घर ले जाने और खिलौना देने का बहाना दे भागलपुर ले आया. अपहरण करने वाले लड़के ने उसे आदमपुर मोहल्ले में नदी किनारे किसी घर में एक महिला के पास छोड़ दिया और वापस आकर ले जाने की बात कही.
इसके बदले उस लड़के ने महिला ने ढेर सारे पैसे भी लिये. जिसके बाद वह चला गया. पिछले दो माह से उस घर में रहने वाली शैलेश की मम्मी उसे घर का सारा काम करवाती है. नहीं करने पर वह उसे बुरी तरह उसके साथ मारपीट भी करती है. घर में उससे झूठे बरतन साफ करवाये जाते हैं, पोछा-झाड़ू लगवाया जाता है. शुक्रवार को वह दो मिनट में नीचे से आने की बात कह कर वहां से भाग
गयी. निकलने के बाद वह यहां-वहां भटक रही थी. तभी एक व्यक्ति ने उसकी मदद की और उसे लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंचा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >