मेंटेनेंस के लिए दो घंटा बता चार घंटे काटी बिजली, लोग परेशान

भागलपुर : बिजली विभाग ने मेंटेनेंस के लिए बिजली काटने का समय बताया कुछ और, लेकिन कटौती अपनी मनमर्जी से कर दी. सबौर ग्रिड से सिविल सर्जन उपकेंद्र को जाने वाली आपूर्ति लाइन को मेंटेनेंस के लिए दो घंटा सुबह सात से नौ बजे तक बंद रखना सुनिश्चित हुआ था, लेकिन समय से बिजली आपूर्ति […]

भागलपुर : बिजली विभाग ने मेंटेनेंस के लिए बिजली काटने का समय बताया कुछ और, लेकिन कटौती अपनी मनमर्जी से कर दी. सबौर ग्रिड से सिविल सर्जन उपकेंद्र को जाने वाली आपूर्ति लाइन को मेंटेनेंस के लिए दो घंटा सुबह सात से नौ बजे तक बंद रखना सुनिश्चित हुआ था, लेकिन समय से बिजली आपूर्ति बहाल नहीं करायी गयी.

इस लाइन पर स्थापित टीटीसी उपकेंद्र की भी बिजली आपूर्ति प्रभावित रही. दोपहर 11 बजे बिजली चालू की गयी. इस बीच लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी पीने के पानी को लेकर हुई.
सुबह के चार घंटे बंद रहने से पूरे दिन गड़बड़ायी आपूर्ति व्यवस्था: रविवार सुबह सिविल सर्जन व टीटीसी उपकेंद्र के बंद रहने से मध्य शहर में पूरे दिन बिजली आपूर्ति व्यवस्था गड़बड़ायी रही. ओवरलोड के कारण दोनों उपकेंद्रों के सभी पांच फीडर बरहपुरा, भीखनपुर, घंटाघर, खलीफाबाग एवं नयाबाजार एक साथ नहीं चल सका.
सिविल सर्जन उपकेंद्र का हाल यह रहा कि कोई एक फीडर हमेशा बंद होता रहा. रोटेशन पर बिजली अापूर्ति करायी गयी. शाम के बाद तो पीक आवर में रोटेशन की अवधि भी बढ़कर दो घंटे पर एक घंटे सप्लाई हो गयी.
एक लाइनमैन पर दक्षिणी शहर की जिम्मेदारी, रातभर बिजली बंद: शनिवार रात दो लाइनमैन के दुर्घटनाग्रस्त होने से दक्षिणी शहर की जिम्मेदारी एक लाइमैन पर रही. इस कारण से न तो समय से टूटे तार को जोड़ा जा सका और न ही फ्यूज बना.
लोग परेशान रहे, लेकिन किसी ने इस आेर ध्यान नहीं दिया. लाइनमैन निरंजन कुमार घूम-घूमकर पैदल ही काम करते रहे. लेकिन संबंधित डिवीजन व सब डिवीजन के इंजीनियर ने न तो सहयोग के लिए दूसरा लाइनमैन भेजा और न ही उन्हें संसाधन ही मुहैया कराया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >