सबौर : सबौर-जमसी पथ पर ललमटिया पुल का टूटा गाटरवाल पड़ा है. स्थानीय जनप्रतिनिधि व ग्रामीण कई बार विभाग से मरम्मत की मांग कर चुके हैं, लेकिन समस्या का निदान नहीं होने से हल्की बारिश के बाद आवागमन बंद हो जाता है. ग्रामीण बताते हैं कि या पथ सबसे ज्यादा नजदीक और चालू है. ज्यादातर लोग जाम की समस्या से इस पथ का उपयोग करते हैं.
बरसात के बाद इस पथ होकर चलना मुश्किल हो जाता है और शाम ढलते ही फिसलन से लोग चोटिल हो रहे हैं, जबकि घोघा से ईंट व छरी सहित बालू गाड़ी, स्कूली वाहन, सवारी गाड़ी, ऑटो का आना-जाना इस पथ पर लगा रहता है, लेकिन वर्तमान हालात में हल्की वर्षा के बाद पैदल चलना मुश्किल हो जाता है.
