भागलपुर पहुंचा बिटिया का शव, घर से मोहल्ले तक हर आंख में थे आंसू

भागलपुर : एसिड अटैक पीड़िता की दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में सोमवार को हुई मौत के बाद परिजन उसके शव को लेकर मंगलवार शाम भागलपुर पहुंचे. अलीगंज के एक कॉलोनी स्थित पीड़िता के आवास पर शव के पहुंचते ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. चारों तरफ लोग रो सिसक रहे थे. शव को करीब एक […]

भागलपुर : एसिड अटैक पीड़िता की दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में सोमवार को हुई मौत के बाद परिजन उसके शव को लेकर मंगलवार शाम भागलपुर पहुंचे. अलीगंज के एक कॉलोनी स्थित पीड़िता के आवास पर शव के पहुंचते ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. चारों तरफ लोग रो सिसक रहे थे. शव को करीब एक घंटे तक घर में रखने के बाद देर शाम ही तैयारी पूर्ण कर शव यात्रा निकाली गयी. जहां रात करीब आठ बजे भारी सुरक्षा के बीच शव यात्रा बरारी स्थित श्मशान घाट पहुंची.

शव के पैतृक निवास पहुंचने के बाद भारी संख्या में लोग जमा थे. कोई आक्रोशित था तो कोई मर्माहत, वहीं कुछ लोग दोषियों को सजा दिलाने की बात कहते दिख रहे थे तो कुछ लोग घरवालों को ढांढ़स बंधाते दिखे. शव के पहुंचने की खबर मिलते ही कॉलोनी के लोगों के साथ-साथ गंगटी, शैलबाग कॉलोनी, अलीगंज आदि जगहों के भी लोग पीड़िता के अंतिम दर्शन को पहुंचे. दिल्ली से एंबुलेंस से लाये जा रहे शव के लिएभारी सुरक्षा के इंतजाम किये गये थे. विक्रमशिला टीओपी से लेकर कॉलोनी तक चप्पे-चप्पे पर भारी संख्या में पुलिस बल और पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति थी.
साथ ही शव वाहन के साथ सभी चौक चौराहों पर खड़े पुलिस के पीसीआर वैन काफिले में शामिल हो गये. रात करीब नौ बजे पीड़िता को उसके भाई के द्वारा दी गयी मुखाग्नि के बाद वह पंचतत्व में विलीन हो गयी. पंचतत्व में विलीन होने के बाद पीड़िता अपने पीछे कई अनसुलझे सवालों को छोड़ गयी. इसका जवाब अब तक भागलपुर पुलिस और प्रशासन नहीं ढूंढ़ सकी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >