अप्रैल कूल

सबौर : लगातार चढ़ रहे पारे और अप्रैल की तपिश से परेशान लोगों को शनिवार को हुई बारिश ने थोड़ी राहत बख्श दी है. दोपहर बाद अचानक बदले मौसम के बाद भागलपुर समेत आसपास के इलाके में 18.8 एमएम बारिश दर्ज की गयी. मौसम में आये इस बदलाव से भागलपुर के अधिकतम पारे में 2.7 […]

सबौर : लगातार चढ़ रहे पारे और अप्रैल की तपिश से परेशान लोगों को शनिवार को हुई बारिश ने थोड़ी राहत बख्श दी है. दोपहर बाद अचानक बदले मौसम के बाद भागलपुर समेत आसपास के इलाके में 18.8 एमएम बारिश दर्ज की गयी.

मौसम में आये इस बदलाव से भागलपुर के अधिकतम पारे में 2.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आयी और अधिकतम पारा 29.8 डिग्री दर्ज किया गया. जबकि, न्यूनतम पारा 0.4 डिग्री गिरावट के साथ 19.8 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आज भी बारिश के आसार हैं और उत्तर-पूर्वी हवा चलने से मौसम सुहाना बना रहेगा. मौसम में बदलाव का दौर जारी रहेगा और कल से मौसम साफ रहने का अनुमान है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >