दोपहर 12 बजे तक फंसे रहे 200 ट्रक
भागलपुर : गुरुवार को फिर शहर व विक्रमशिला सेतु पर लंबा जाम लगा. जाम की वजह से सबसे ज्यादा परेशानी सीबीएससी मैट्रिक की परीक्षा देने जा रहे छात्रों को झेलनी पड़ी. दोपहर 12 बजे तक शहरी क्षेत्र की सड़कों पर करीब 200 ट्रक लगे हुए थे. जाम की वजह पूछे जाने पर बताया गया कि […]
भागलपुर : गुरुवार को फिर शहर व विक्रमशिला सेतु पर लंबा जाम लगा. जाम की वजह से सबसे ज्यादा परेशानी सीबीएससी मैट्रिक की परीक्षा देने जा रहे छात्रों को झेलनी पड़ी. दोपहर 12 बजे तक शहरी क्षेत्र की सड़कों पर करीब 200 ट्रक लगे हुए थे.
जाम की वजह पूछे जाने पर बताया गया कि बुधवार रात मकंदपुर में हुए हंगामा और सड़क जाम की वजह से शहरी क्षेत्र में भारी वाहनों का बैकलॉग अधिक हो गया था. जिसे निकलने में 5-6 घंटे लग गये.
विक्रमशिला सेतु से लेकर अलीगंज तक लगी ट्रकों के वजह से शहर की संकरी सड़कें और भी ज्यादा संकरी हो गयी थी. जिसकी वजह से शहरी क्षेत्र के लगभग सभी चौक-चौराहे और मुख्य मार्ग पर जाम लगा रहा. सबसे ज्यादा परेशानी तिलकामांझी चौक और घंटाघर से लेकर उल्टा पुल के बीच हुई. तिलकामांझी चौक पूरी तरह से पैक हो गया. तिलकामांझी चौक और पटल बाबू रोड पर लगे जाम की सूचना पाकर सिटी डीएसपी खुद सड़कों पर उतरे. उन्होंने ट्रकों और छोटे वाहनों को आगे बढ़ाया.