पैदल गया दुल्हा बोला "अब भागलपुर नहीं आना :

भागलपुर : भागलपुर से नवगछिया के बीच पिछले चार दिनों से जबरदस्त जाम लग रहा है. विक्रमशिला सेतु से लेकर कुरसेला तक पिछले चार दिनों से ट्रकों की कतार सड़क के दोनों ओर लगी है. गंभीर रूप से बीमार लोगों को भागलपुर लाने में परेशानी हो रही है. सोमवार को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री को […]

भागलपुर : भागलपुर से नवगछिया के बीच पिछले चार दिनों से जबरदस्त जाम लग रहा है. विक्रमशिला सेतु से लेकर कुरसेला तक पिछले चार दिनों से ट्रकों की कतार सड़क के दोनों ओर लगी है. गंभीर रूप से बीमार लोगों को भागलपुर लाने में परेशानी हो रही है. सोमवार को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री को भी फंसना पड़ा. सोमवार को विक्रमशिला सेतु से लेकर कुरसेला तक भयानक जाम की जद में था. विक्रमशिला सेतु पर भी सैकड़ों वाहन चार से पांच घंटे तक जाम में फंसे रहे.

बासुकीनाथ से आ रहे नारायणपुर के प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि मंटू यादव देर शाम 5:00 बजे जैसे ही भागलपुर की ओर से पुल पर पहुंचे उनका वाहन जाम में फंस गया. रात 11 बजे तक उनका वाहन बीच पुल पर ही था. एक दुल्हा को भी पैदल पार करना पड़ा. पूछने पर कहा कि अब कभी भागलपुर नहीं आना है.

निजी वाहन मालिकों के छूटे पसीने: देर रात जाम में फंसे लोगों की हालत काफी खराब हो गयी थी. ऑटो बस या अन्य यात्री वाहन पर बैठे यात्री पैदल ही पुल पार कर रहे थे. निजी चार चक्का वाहन से यात्रा करने वाले लोगों के लिए उनका चार चक्का वाहन ही गले की हड्डी बन गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >