68 फीसदी गर्भवती को नहीं मिल पा रही कैल्शियम की दवा

भागलपुर : जिले की 68 प्रतिशत गर्भवती महिलाओं को कैल्शियम की गोली नहीं मिल पा रही है. जिले के 17 पीएचसी में आधे से ज्यादा के पास कैल्शियम की गोली नहीं है. गर्भवती महिलाएं रोजाना गोली के लिए पीएचसी के चक्कर काट रही है. उन्हें गोली बाहर की दुकानों से खरीद करन लेना पड़ रहा […]

भागलपुर : जिले की 68 प्रतिशत गर्भवती महिलाओं को कैल्शियम की गोली नहीं मिल पा रही है. जिले के 17 पीएचसी में आधे से ज्यादा के पास कैल्शियम की गोली नहीं है. गर्भवती महिलाएं रोजाना गोली के लिए पीएचसी के चक्कर काट रही है. उन्हें गोली बाहर की दुकानों से खरीद करन लेना पड़ रहा है.

सरकार गर्भधारण के बाद से ही महिलाओं को कैल्शियम की गोली देती है. ऐसी महिलाएं जो एनीमिया की शिकार हैं, उन्हें 365 गोली देने का नियम है. वहीं, ऐसी महिलाएं जो स्वस्थ हैं, उनको भी प्रसव काल में खाने के लिए कैल्शियम की 180 गोली दी जाती है. गोली की संख्या महिलाओं के स्वास्थ्य जांच पर उपलब्ध है. सरकार ने दो माह पहले यह गोली उपलब्ध करायी थी, जो अब खत्म हो चुकी है. ऐसे में सदर और मायागंज अस्पताल को छोड़ कर यह गोली पीएचसी में कम ही मिल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >