कहलगांव : शादी की नी���त से अपहृत दो लड़कियां बरामद

कहलगांव : थाना क्षेत्र के एक गांव से शादी की नीयत से अपहृत नाबालिग लड़की को पुलिस ने बरामद कर परिजनों को सौंप दिया. आरोपित युवक को जेल भेज दिया गया है. वहीं घोघा थाना क्षेत्र से अपहृत नाबालिग को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है. आरोपित और उसके परिजन फरार हैं. लड़की के […]

कहलगांव : थाना क्षेत्र के एक गांव से शादी की नीयत से अपहृत नाबालिग लड़की को पुलिस ने बरामद कर परिजनों को सौंप दिया. आरोपित युवक को जेल भेज दिया गया है. वहीं घोघा थाना क्षेत्र से अपहृत नाबालिग को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है.

आरोपित और उसके परिजन फरार हैं. लड़की के परिजनों ने शनिवार को डीआइजी से अपनी पुत्री की बरामदगी की गुहार लगायी थी. डीआइजी के निर्देश पर घोघा पुलिस ने लड़की को आरोपित युवक के घर से बरामद किया.
एएसपी दिलनवाज अहमद ने रविवार को बताया कि महगामा थाना (झारखंड) की लड़की किसी शादी समारोह मे अपनी रिश्तेदार के यहां गांव आयी थी. आठ फरवरी को उसी गांव के कैलास दास के पुत्र प्रेम कुमार ने शादी की नीयत से उसका अपहरण कर लिया. आरोपित युवक को जेल भेज दिया गया है. लड़की का मेडिकल टेस्ट और कोर्ट में बयान दर्ज कराया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >