विक्रमशिला सेतु पर भारी वाहनों के परिचालन से रोक नहीं हटी, तो ट्रक ऑनर करेंगे आंदोलन

जगदीशपुर : विक्रमशिला सेतु पर भारी ट्रकों के परिचालन पर रोक लगाने से आक्रोशित ट्रक ऑनरों ने आंदोलन की चेतावनी दी है. ट्रक ऑनर्स कल्याण समिति की बैठक मो सफिर आलम की अध्यक्षता में बैठक हुई. ट्रक ऑनरों ने विक्रमशिला सेतु पर ट्रकों के परिचालन पर रोक लगाये जाने का विरोध किया. निर्णय लिया गया […]

जगदीशपुर : विक्रमशिला सेतु पर भारी ट्रकों के परिचालन पर रोक लगाने से आक्रोशित ट्रक ऑनरों ने आंदोलन की चेतावनी दी है. ट्रक ऑनर्स कल्याण समिति की बैठक मो सफिर आलम की अध्यक्षता में बैठक हुई. ट्रक ऑनरों ने विक्रमशिला सेतु पर ट्रकों के परिचालन पर रोक लगाये जाने का विरोध किया.

निर्णय लिया गया कि सोमवार को एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर पुल पर परिचालन कराने की मांग करेगा. यदि परिचालन पर लगी रोक नहीं हटायी गयी तो 13 फरवरी को जिला समाहरणालय के सामने धरना दिया जायेगा. ट्रक मालिकों ने कहा कि पुल होकर परिचालन बंद होने से ट्रक मालिकों की आर्थिक हालत खराब होने लगी है.

यदि यही हाल रहा तो जमीन और संपत्ति बेच कर ट्रकों की किस्त चुकानी होगी. बैठक में मो चांद आलम उर्फ मानू, मो सफीर, मुकेश यादव, मो रेहान, मिथिलेश सिंह, राकेश कुमार यादव, संजय यादव, शाहिद इकबाल आदि मौजूद थे.

सुनायी समस्या : बैठक के दौरान ही गोराडीह से भागलपुर लौट रहे पूर्व सांसद शाहनवाज हुसैन को ट्रक मालिकों ने रोक कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया. इसपर पूर्व सांसद ने कहा कि इस समस्या को लेकर जिला प्रशासन से बात चल रही है. इस बारे में फिर अधिकारियों से बात की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >