भागलपुर : इंट्री माफिया पर दबिश, ट्रकों से ऑनस्पॉट 16 लाख रुपये से अधिक फाइन वसूली, 104 ओवरलोड और बिना कागजात के ट्रक जब्त

भागलपुर : एक बार फिर पुलिस ने इंट्री माफियाओं पर शिकंजा कसा है. एएसपी ने बताया कि मामले में उन्हें सूचना मिली थी कि एक बार फिर से इलाके में इंट्री माफिया सक्रिय हो गये हैं. इसी सूचना पर उन्होंने खुद मामले की मॉनिटरिंग कर ट्रकों को जब्त किया. कहलगांव एएसपी दिलनवाज अहमद ने शनिवार […]

भागलपुर : एक बार फिर पुलिस ने इंट्री माफियाओं पर शिकंजा कसा है. एएसपी ने बताया कि मामले में उन्हें सूचना मिली थी कि एक बार फिर से इलाके में इंट्री माफिया सक्रिय हो गये हैं. इसी सूचना पर उन्होंने खुद मामले की मॉनिटरिंग कर ट्रकों को जब्त किया.
कहलगांव एएसपी दिलनवाज अहमद ने शनिवार रात जब्त किये गये ओवरलोड ट्रकों से 16 लाख आठ हजार पांच सौ रुपये फाइन की ऑनस्पॉट वसूली की.
कहलगांव एएसपी ने बताया कि शनिवार रात उन्होंने खुद पूरे मामले की मॉनिटरिंग कर 104 ओवरलोड और बिना कागजात ट्रकों को जब्त किया था. इससे 16 लाख आठ हजार पांच सौ रुपये फाइन वसूले गये हैं.
वहीं मामले में बचे नौ ट्रकों का सीजर काटकर जिला परिवहन विभाग के हवाले किया गया. भागलपुर एमवीआइ ने कहलगांव पहुंच सीज किये गये नौ ट्रकों की जांच की. जांच में सभी ट्रकों का पचास हजार रुपये से अधिक फाइन का एस्टिमेट बनाया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >