भागलपुर : घोघा व नाथनगर में पुलिस ने की छापेमारी बाइक चोर गिरोह का खुलासा, छह युवक गिरफ्तार, तीन मोटरसाइकिलें जब्त

भागलपुर/कहलगांव : कहलगांव पुलिस ने जिला में बाइक चोरी के मामलों के खुलासे में अबतक की सबसे बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने चोरी की तीन बाइक बरामद की है और बाइक चोर गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है. रविवार की देर रात तक हुई जांच में बाइक चोरी के मामलों में कई […]

भागलपुर/कहलगांव : कहलगांव पुलिस ने जिला में बाइक चोरी के मामलों के खुलासे में अबतक की सबसे बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने चोरी की तीन बाइक बरामद की है और बाइक चोर गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है. रविवार की देर रात तक हुई जांच में बाइक चोरी के मामलों में कई परतें खुली हैं.
जिसमें भागलपुर शहर समेत सुलतानगंज और कहलगांव के दो दर्जन से अधिक बाइक चोरों की पहचान की गयी है. और करीब तीन दर्जन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ किये जाने की सूचना है.
रविवार को कहलगांव एएसपी दिलनवाज अहमद ने प्रेस वार्ता कर बरामद तीन बाइक और छह लोगों की गिरफ्तारी का खुलाया किया है. मामले की जांच में कहलगांव एएसपी के नेतृत्व में गठित टीम ने पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर मोटरसाइकिल चोर गिरोह का खुलासा करने में सफलता पायी है.
जिले के नाथनगर व घोघा थाना क्षेत्र से पुलिस ने छह बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है. हालांकि गिरोह का सरगना हाथ नहीं आया है. इनके पास से चोरी की तीन बाइक, पांच मोबाइल व मास्टर की जब्त किये गये हैं. छापेमारी दल में घोघा के थानाध्यक्ष राजेश कुमार, एएसआइ संजय कुमार उपाध्याय और पुलिस कर्मी थे. एसडीपीओ दिलनवाज अहमद ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि सभी चोर टीनेएजर्स हैं, जो लाॅज में रहते हैं और बाइक चोरी करते हैं.
नाथनगर लाॅज से छात्र गिरफ्तार
एसडीपीओ ने बताया कि पिछले दो-तीन माह में घोघा और आसपास के इलाके में बाइक चोरी की कई घटनाएं हुई हैं. पुलिस इनके खुलासे के प्रयास मे लगी थी. गुप्त सूचना मिलने पर घोघा पुलिस ने पन्नूचक में छापेमारी कर बुटाली मंडल के पुत्र सोनू मंडल को गिरफ्तार किया. वहां से चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद हुई. पूछताछ में सोनू ने बताया कि इस गिरोह का सरगना सबौर थाना क्षेत्र के लैलख निवासी जमाल मंडल के पुत्र अमित कुमार है.
साेनू की निशानदेही पर पुलिस ने नाथनगर में एक लाॅज में छात्र बनकर रह रहे लैलख के गौतम कुमार व परमित कुमार, नाथनगर के पुरानी सराय के आनंद कुमार व दीपक कुमार को गिरफ्तार किया. यहां से भी एक बाइक बरामद हुई. फिर इनकी निशानदेही पर इनके एक अन्य सहयोगी गुलशन मंडल को बाइक के साथ सबौर से गिरफ्तार किया गया. बताया जाता है कि बाइक आदमपुर थाने से एक माह पूर्व चोरी की गयी थी. चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी थी.
कहते हैं एसडीपीओ
कहलगांव एसडीपीओ सह एएसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि ये लोग बाइक चोरी करने के बाद बाइक का इंजन व चेसिस नंबर बदल देते थे और उन्हें बेच देते थे. सीसीटीवी फुटेज में चोरी के वक्त ये युवक मौजूद थे. दो चोरों का आदमपुर थाने से सत्यापन हो चुका है.
पकड़े जाने के डर से चोरी की बाइक जला रहे अपराधी
भागलपुर : कहलगांव पुलिस को मामले में मिली बड़ी सफलता के बाद बाइक चोर गिरोह के सदस्य दहशत में हैं. इसका खुलासा तब हुआ जब पुलिस मामले की जांच करते हुए सबौर थाना क्षेत्र पहुंची. क्षेत्र के ही एक मकई के खेत से पुलिस ने एक जली हुई बाइक बरामद की.
इससे यह स्पष्ट होता है कि पुलिस की दबिश के बाद पुलिस द्वारा चोरी की बाइकों बरामद किये जाने और गिरफ्तार होने के डर से अपराधियों ने बाइकों काे जलाना शुरू कर दिया.
बाइक चोरों को गिरफ्तार करने में कोई चूक नहींं हो इसलिए पुलिस अंडर कवर ऑपरेशन भी चला रही है. इसके लिये कहलगांव एएसपी ने जिलाभर से चोरी बाइकों के मामले में मिले सीसीटीवी फुटेज को मंगवाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

bhagalpur news. भागलपुर में विकसित होंगी राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं, धोनी और ईशान किशन की राह पर निकलेंगे नये सितारे

bhagalpur news. पुलिया हटाने के विरोध मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व नाथनगर विधायक

bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

यह भी पढ़ें >