विक्रमशिला एक्स से भैंसा कटा, एक घंटे रुकी रही ट्रेन

भागलपुर/ सुलतानगंज : अबजूगंज के समीप रविवार की शाम 6:03 बजे डाउन विक्रमशिला एक्सप्रेस की चपेट में एक भैंसा आ गया, जिसके बाद लगभग एक घंटे तक ट्रेन को रुकना पड़ा. स्टेशन मास्टर आरबी भारती ने बताया कि सुलतानगंज स्टेशन से शाम 5:59 बजे ट्रेन भागलपुर के लिए रवाना हुई. अबजूगंज समीप 6:03 बजे भैंसा […]

भागलपुर/ सुलतानगंज : अबजूगंज के समीप रविवार की शाम 6:03 बजे डाउन विक्रमशिला एक्सप्रेस की चपेट में एक भैंसा आ गया, जिसके बाद लगभग एक घंटे तक ट्रेन को रुकना पड़ा. स्टेशन मास्टर आरबी भारती ने बताया कि सुलतानगंज स्टेशन से शाम 5:59 बजे ट्रेन भागलपुर के लिए रवाना हुई. अबजूगंज समीप 6:03 बजे भैंसा विक्रमशिला से कट गयी.
मलबा को कर्मियों द्वारा हटाने के बाद शाम 7:15 बजे ट्रेन को भागलपुर के लिए रवाना किया गया. इस दौरान डाउन लाइन पर गया-हावड़ा एक्सप्रेस सुलतानगंज स्टेशन पर 6:20 बजे से 7:16 बजे तक रुकी रही. गया-हावड़ा ट्रेन को शाम 7:17 बजे भागलपुर के लिए रवाना किया गया. इस दौरान गनगनिया में अजमेरशरीफ एक्सप्रेस खड़ी रही. जिससे यात्रियों के बीच परेशानी का सामना करना पड़ा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >