ट्यूशन पढ़ने गयी नाबालिग छात्रा को शिक्षक ने बनाया हवस का शिकार, पीड़िता की मां ने थाने में की शिकायत

भागलपुर : बिहार के भागलपुर में एक शिक्षक पर ट्यूशन पढ़ने गयी बारह वर्षीय नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है. पीड़िता की मां ने सबौर थाना में लिखित आवेदन देकर गांव के ही शिक्षक ब्रजेश प्रसाद सिंह पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. थाना में दिये गये आवेदन में पीड़िता की […]

भागलपुर : बिहार के भागलपुर में एक शिक्षक पर ट्यूशन पढ़ने गयी बारह वर्षीय नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है. पीड़िता की मां ने सबौर थाना में लिखित आवेदन देकर गांव के ही शिक्षक ब्रजेश प्रसाद सिंह पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. थाना में दिये गये आवेदन में पीड़िता की मां ने बताया कि 18 अक्टूबर के बाद जबउन्होंने पीड़िताको ट्यूशन के लिए जाने को कहा तो उसने शिक्षक केगंदेहरकतों एवं औरदुष्कर्म किये जाने की जानकारी उन्हें दी.

घटना 16 अक्टूबर को सबौर थाना क्षेत्र के खनकित्ता गांव की है. जानकारी के मुताबिक घटना के बाद स्थानीय स्तर पर मामले को सुलझाने की कोशिशको लेकर गांव में पंचायती भी हुई, लेकिन इसी बीच पीड़िता की मां ने सबौर थाना में लिखित आवेदन देकर गांव के ही शिक्षक ब्रजेश प्रसाद सिंह पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया. पुलिस आवेदन लेकर मामले की जांच में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >