ट्रांसफारमर में लगी आग, अफरातफरी

भागलपुर: सोमवार अपराह्न् एक बजे अचानक कचहरी चौक स्थित ट्रांसफारमर में आग लग गयी, इससे अफरातफरी मच गयी. इसका असर भीखनपुर व आसपास के इलाके की बिजली आपूर्ति पर पड़ा. ट्रांसफारमर के कारण सिविल सजर्न विद्युत उपकेंद्र से आपूर्ति बाधित करनी पड़ी. सूचना मिलने के लगभग एक घंटे बाद सीनियर इंजीनियर की टीम मौके पर […]

भागलपुर: सोमवार अपराह्न् एक बजे अचानक कचहरी चौक स्थित ट्रांसफारमर में आग लग गयी, इससे अफरातफरी मच गयी. इसका असर भीखनपुर व आसपास के इलाके की बिजली आपूर्ति पर पड़ा. ट्रांसफारमर के कारण सिविल सजर्न विद्युत उपकेंद्र से आपूर्ति बाधित करनी पड़ी.

सूचना मिलने के लगभग एक घंटे बाद सीनियर इंजीनियर की टीम मौके पर पहुंची तो ट्रांसफारमर से बिजली आपूर्ति संभव हो सकी. इस दौरान लगभग दो से तीन घंटे बिजली आपूर्ति बंद रही. तातारपुरके मो गुलशवा आलम ने बताया कि रविवार देर रात ट्रांसफारमर का लूप कटने से बिजली बंद है.

उन्होंने फ्रेंचाइजी कंपनी के अधिकारी व कर्मचारी पर आरोप लगाया कि लगातार फोन कर शिकायत करने के बाद भी न तो इंजीनियर और न ही कोई लाइन मैन ठीक करने पहुंचा. उन्होंने बताया कि कॉल सेंटर भी फोन किया, लेकिन शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया गया. सीनियर इंजीनियर का टालमटोल का रवैया रहा.रविवार रात से ही आधा से अधिक मोहल्ला अंधेरे में डूबे हैं और बिजली के साथ-साथ पीने का पानी भी नहीं मिल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >