भागलपुर: सीनेट की बैठक के दौरान सदस्य सुशील मंडल कर्मचारियों की बहाली को लेकर सदस्य डॉ देवराज सुमन से भिड़ गये. यहां तक कि एक-दूसरे को चैलेंज तक कर दिया. डॉ देवराज का कहना था कि जिस कर्मचारी की बात सुशील मंडल कर रहे हैं.
उस कर्मचारी की नौकरी गलत है. श्री मंडल का कहना था कि उस कर्मचारी की नियुक्ति का कागज उनके पास है, जिसमें साफ -साफ लिखा है कि नियुक्ति वैध है. डॉ अरुण कुमार सिंह द्वारा बजट पारित की घोषणा किये जाने पर डॉ योगेंद्र, डॉ डीएन राय आदि सीनेट सदस्यों ने हंगामा किया.
सदस्यों का कहना था कि बजट पारित की घोषणा कुलपति कर सकते हैं. कोई सदस्य कैसे कर सकता है. हंगामा होता देख कुलपति ने कहा कि उनके द्वारा अधिकृत किये गये थे. बावजूद इसके सदस्यों ने घोषणा की बात नहीं मानी. लिहाजा कुलपति ने बजट पारित होने की घोषणा खुद की. उस पर सदस्यों ने ध्वनि मत से पारित कर दिया.
