विश्वविद्यालय प्रतिनिधि व जनप्रतिनिधि सदस्य मनोनीत

भागलपुर: तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय ने संबद्ध महाविद्यालयों के लिए गठित शासी निकाय के विवि प्रतिनिधि सदस्य व जनप्रतिनिधि सदस्य मनोनीत किया है. विवि प्रवक्ता डॉ इकबाल अहमद ने बताया कि इंटरनेशनल कॉलेज घोसैठ में डॉ विलक्षण रविदास, एसबीएमवाइ कॉलेज बांका में डॉ केके सिंह, महिला कॉलेज बड़हिया में डॉ हरपाल कौर, सीएनबी कॉलेज हथियामा में […]

भागलपुर: तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय ने संबद्ध महाविद्यालयों के लिए गठित शासी निकाय के विवि प्रतिनिधि सदस्य व जनप्रतिनिधि सदस्य मनोनीत किया है.

विवि प्रवक्ता डॉ इकबाल अहमद ने बताया कि इंटरनेशनल कॉलेज घोसैठ में डॉ विलक्षण रविदास, एसबीएमवाइ कॉलेज बांका में डॉ केके सिंह, महिला कॉलेज बड़हिया में डॉ हरपाल कौर, सीएनबी कॉलेज हथियामा में प्रो विजय कुमार, एसएस कॉलेज मेहूस में ललन प्रसाद सिंह, एसजीएसएम कॉलेज शेखपुरा में डॉ डीएन राय, शहीद सतीश प्रसाद महाविद्यालय शंभूगंज में प्रो एसबी सिंह, एसबीएन डिग्री कॉलेज गढ़ीरामपुर में प्रो शैलेंद्र कुमार सिंह, विश्वनाथ सिंह विधि संस्थान मुंगेर में डॉ विजय कुमार सिंह, धनराज सिंह महाविद्यालय सिकंदरा जमुई में डॉ शंभु प्रसाद सिंह, डीएनएस कॉलेज भूसिया में प्रो अरुण कुमार सिंह, एलएनबीजे महिला कॉलेज भ्रमरपुर में डॉ ज्योतिंद्र चौधरी, ताड़र कॉलेज में डॉ एसके पांडेय, डीएलएस कॉलेज नवगछिया में डॉ चंदन कुमार, श्यामा प्रसाद सिंह महिला महाविद्यालय जमुई में डॉ राजीव रंजन सिंह, श्रीकृष्ण महाविद्यालय लोहंडा डॉ मीना रानी, महादेव सिंह कॉलेज भागलपुर में डॉ सुनील कुमार चौधरी, शारदा झुनझुनवाला कॉलेज भागलपुर में डॉ सुरेंद्र अनल, सीएम कॉलेज बौंसी में डॉ एसएन पांडेय, एमएस कॉलेज अलौली सोनिहार में डॉ चंदन यादव, आर लाल कॉलेज लखीसराय में प्रो पीके सिन्हा मनोनीत किये गये हैं. शासी निकाय के लिए जनप्रतिनिधि सदस्य भी मनोनीत किये गये हैं. इनमें शारदा झुनझुनवाला कॉलेज में डॉ संजीव कुमार सिंह, एमएस कॉलेज अलौली में डॉ एनके यादव, एसएस कॉलेज मेहूस में डॉ संजीव कुमार सिंह, बीएलएस कॉलेज नवगछिया में शैलेंद्र कुमार उर्फ बूलो मंडल शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

bhagalpur news. पुलिया हटाने के विरोध मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व नाथनगर विधायक

bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

bhagalpur news. किराये के कमरे में युवती ने दुपट्टे से फंदा लगा कर की आत्महत्या

यह भी पढ़ें >