पीएनबी बरारी शाखा में सेंधमारी सेफ का ताला तोड़ चोरी का प्रयास

भागलपुर : बरारी थाना क्षेत्र के डीवीसी कॉलोनी स्थित पंजाब नेशनल बैंक के बीइसीबी शाखा में शातिर अपराधियों ने गुरुवार देर रात सेंधमारी की घटना को अंजाम दिया. इस दौरान अपराधी बैंक का दो ताला तोड़ सेफ तक पहुंच गये, लेकिन सेफ का ताला तोड़ने में वे असफल रहे. घटना की सूचना पाकर पहुंची बरारी […]

भागलपुर : बरारी थाना क्षेत्र के डीवीसी कॉलोनी स्थित पंजाब नेशनल बैंक के बीइसीबी शाखा में शातिर अपराधियों ने गुरुवार देर रात सेंधमारी की घटना को अंजाम दिया. इस दौरान अपराधी बैंक का दो ताला तोड़ सेफ तक पहुंच गये, लेकिन सेफ का ताला तोड़ने में वे असफल रहे. घटना की सूचना पाकर पहुंची बरारी पुलिसने जांच के दौरान बीएसइबी (बिहार विद्युत बोर्ड) परिसर में झाड़ियों के बीच शाखा का सामान बरामद किया.
मौके पर पहुंचे पुलिस उपाधीक्षक ने शाखा के पदाधिकारियों व कर्मियों समेत बीएसइबी कार्यालय के कर्मियों से पूछताछ की. मामले की जांच में जब सीसीटीवी फुटेज की जांच की जाने लगी, तो पता चला कि गुरुवार शाम पांच बजे के बाद से ही बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों को बंद कर दिया गया था. घटना गुरुवार रात से शुक्रवार सुबह के बीच हुई.
मामले में शाखा प्रबंधक राजेश कुमार झा की लिखित शिकायत पर बरारी थाना में केस दर्ज कराया गया. शाखा प्रबंधक ने पुलिस को बताया कि हर रोज की तरह शुक्रवार सुबह करीब सात बजे सफाईकर्मी दिलीप कुमार राम उनके आवास पर शाखा की साफ-सफाई के लिए चाबी मांगने पहुंचा. चाबी लेकर जब सफाईकर्मी शाखा पहुंचा, तो देखा कि शाखा के पिछले दरवाजे (बिहार विद्युत बोर्ड परिसर की तरफ) का ताला टूटा हुआ है और दरवाजा खुला हुआ था.
इस बात की जानकारी सफाईकर्मी ने तुरंत फोन कर शाखा प्रबंधक को दी. इसके बाद शाखा प्रबंधक ने सबसे पहले इस बात की जानकारी शाखा के अन्य कर्मचारियों और पटना के उच्च अधिकारियों को देकर शाखा पहुंचे. इसके बाद इस बात की जानकारी बरारी थानाध्यक्ष को दी. शाखा प्रबंधक और बरारी पुलिस के घटनास्थल पहुंचने पर पाया गया कि शाखा के पिछले हिस्से विद्युत बोर्ड कार्यालय परिसर के पश्चिमी दीवार के पास शाखा के कुछ सामान सीलिंग फैन, अग्निशामक यंत्र, वाल फैन आदि फेंका हुआ था. इससे चोरों के पश्चिमी दीवार के रास्ते ही भागने की आशंका जतायी गयी.
गायब था सीसीटीवी का मॉनिटर
शाखा के भीतर पहुंचने पर देखा गया कि सीसीटीवी मॉनिटर गायब था. सीसीटीवी का तार खींच कर काटने का प्रयास किया गया था. साथ ही स्ट्रांग रूम का कैमरा तोड़ कर जमीन पर फेंका मिला. इस दौरान टाइम लॉक टूटा हुआ था. वहीं सेफ में एक अज्ञात चाबी भी फंसी हुई पायी गयी. इससे सेफ को खोलने का प्रयास किये जाने की आशंका जतायी गयी. शाखा के कई दस्तावेज भी शाखा के भीतर ही फेंके हुए पाये गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

bhagalpur news. पुलिया हटाने के विरोध मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व नाथनगर विधायक

bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

bhagalpur news. किराये के कमरे में युवती ने दुपट्टे से फंदा लगा कर की आत्महत्या

यह भी पढ़ें >