साढ़े नौ किलोमीटर बनने वाले रीवर फ्रंट के काम पर लगा ब्रेक

भागलपुर : स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत होने वाले गंगा किनारे रीवर डेवलपमेंट के काम पर ब्रेक लग गया है. 107 करोड़ की राशि से इस योजना पर काम होना था. लेकिन इस योजना पर स्मार्ट सिटी की योजना को तैयार कर रही पीडीएमसी द्वारा इस योजना को लेकर कोई सुगबुगाहट नहीं है. पिछले साल […]

भागलपुर : स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत होने वाले गंगा किनारे रीवर डेवलपमेंट के काम पर ब्रेक लग गया है. 107 करोड़ की राशि से इस योजना पर काम होना था. लेकिन इस योजना पर स्मार्ट सिटी की योजना को तैयार कर रही पीडीएमसी द्वारा इस योजना को लेकर कोई सुगबुगाहट नहीं है. पिछले साल इस योजना को लेकर काम भी शुरू हुआ था.

पुल घाट से चंपानाला पुल तक साढ़े नौ किलो मीटर तक रिवर फ्रंट डेवलपमेंट का काम होना है. पीडीएमसी के एक्सपर्ट और पीडीएमसी के द्वारा गंगा किनारे घाटों को चमकाने की योजना बनी. गंगा किनारे घाटों के सौंदर्यीकरण को लेकर इसकी नापी भी शुरू हुई. निगम के अमीन द्वारा गंगा किनारे घाट के जमीन की वास्तविक स्थिति को लेकर नापी भी शुरू की गयी थी, लेकिन अब सब काम लगभग बंद ही है. पहले फेज में ढाई किलो मीटर इस योजना पर काम होना था.
एक साल पहले शुरू हुई थी गंगा किनारे मापी
स्मार्ट सिटी की पीडीएमसी व नगर निगम के अमीन द्वारा शुरू किया गया था काम
गंगा किनारे पैदल पथ व घाटों का होना है सौंदर्यीकरण
इस योजना के तहत इतने किलो मीटर में शहर के लोगों को टहलने के लिए पैदल पथ का निर्माण होना है. इसके साथ घाटों का सौंदर्यीकरण भी होना है. इस सौंदर्यीकरण में बच्चों के खेलने के लिए पार्क, लोगों को बैठने के लिए बेंच व लाइटिंग आदि की व्यवस्था होनी है.
पटना में सृजन समिति को लेकर विशेष कमेटी की हुई बैठक, कई विषयों पर चर्चा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >