bhagalpur news. मधुमक्खी पालन का 120 किसानों को मिला प्रशिक्षण

भागलपुर जिले के बिहपुर प्रखंड अंतर्गत अमरपुर गांव स्थित संजय बी हनी उद्योग केंद्र में आत्मा के तत्वावधान में किसानों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी है

भागलपुर जिले के बिहपुर प्रखंड अंतर्गत अमरपुर गांव स्थित संजय बी हनी उद्योग केंद्र में आत्मा के तत्वावधान में किसानों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी है. प्रशिक्षण के दूसरे दिन मंगलवार को आत्मा के उप परियोजना निदेशक प्रभात कुमार सिंह कार्यक्रम स्थल पहुंचे और किसानों को परंपरागत खेती के साथ मधुमक्खी पालन अपनाकर आय बढ़ाने की सलाह दी. इस दौरान किसानों के साथ खेत और बागीचे में मधुमक्खी पालन की आसान और व्यावहारिक विधियां समझाईं तथा इसके लाभों पर विस्तार से चर्चा की. बताया कि कम लागत में मधुमक्खी पालन किसानों की अतिरिक्त आमदनी का सशक्त माध्यम बन सकता है. मास्टर ट्रेनर संजय कुमार चौधरी ने प्रशिक्षण के दौरान बताया कि मधुमक्खियों द्वारा लगभग तीन किलोमीटर क्षेत्र में होने वाली परागण क्रिया से फसलों की उत्पादकता में करीब 20 प्रतिशत तक वृद्धि संभव है. साथ ही मधुमक्खी पालन से शहद, मोम, पराग, रायल जेली, प्रोपोलिस तथा मधुमक्खी का विष जैसे बहुमूल्य उत्पाद प्राप्त होते हैं. बताया कि मधुमक्खी का विष औषधीय उपयोग के कारण बाजार में काफी मूल्यवान माना जाता है. प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रखंड तकनीकी प्रबंधक बिहपुर व नवगछिया सन्नी कुमार, कुमार गौतम, लेखापाल धीरज कुमार, चंद्रप्रकाश चिक्कू, एटीएम जुही कुमारी, रविशीला सहित कुल 120 किसान उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

ATUL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >