जिम्मा दूसरों के घर शौचालय बनवाने का, पर खुद के घर नहीं है शौचालय

भागलपुर : बिहार सरकार के जिस आशा, ममता और एएनएम के कंधे पर लोगों को शौचालय के लिए जागरूक करने की जिम्मेदारी है. उन्हीं के घरों में शौचालय नहीं हैं. यह खुलासा सिविल सर्जन की ओर से डीएम को दिये रिपोर्ट के बाद हुआ है. जिसके बाद अब जिले में स्वास्थ्य विभाग के स्वच्छता अभियान […]

भागलपुर : बिहार सरकार के जिस आशा, ममता और एएनएम के कंधे पर लोगों को शौचालय के लिए जागरूक करने की जिम्मेदारी है. उन्हीं के घरों में शौचालय नहीं हैं. यह खुलासा सिविल सर्जन की ओर से डीएम को दिये रिपोर्ट के बाद हुआ है. जिसके बाद अब जिले में स्वास्थ्य विभाग के स्वच्छता अभियान पर ही सवाल खड़ा होने लगा है. वहीं सिविल सर्जन इस मामले पर कुछ भी कहने से बचते रहे.
स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव लोकेश कुमार सिंह ने सभी जिले के सिविल सर्जन को पत्र लिख स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के घरों में शौचालय के बाबत सवाल किया था. जांच के बाद इसकी रिपोर्ट भेजने के लिए भी कहा था. जांच के बाद जो रिपोर्ट सामने आयी, वह चौंकाने वाले थे. पीएचसी रंगरा और बिहपुर में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मी के घरों में सिर्फ सौ फीसदी शौचालय है.
जबकि इस्माइलपुर में सबसे कम है. पूरे जिले में शौचालय का टारगेट 2435 रखा गया है, जबकि प्राप्ति 2290 हुई है और 2138 स्वास्थ्य कार्यकर्ता के घर में शौचालय है. यानी कुल 93 प्रतिशत स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के घरों में शौचालय है. यहां बता दें कि, प्रधान सचिव ने अपने पत्र में लिखा है कि आशा, ममता और एएनएम के घरों में अगर शौचालय नहीं है तो इसका कारण क्या है. अगर इनकी आर्थिक हालत ठीक नहीं है तो सरकारी सहायता से इनके घरों में शौचालय का निर्माण कराया जाये. इस योजना का लाभ अब बताया जा रहा है कि, इन कार्यकर्ता को दिया जायेगा.
लक्ष्य पूरा मुखिया ने बीडीओ को सौंपा प्रमाण पत्र
नवगछिया. प्रखंड में चल रहे स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण कार्य में प्रखंड ढोलबज्जा पंचायत निर्धारित लक्ष्य को पूरा कर लिया है. लक्ष्य पूरा करने पर पंचायत में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बीडीओ कुंदन कुमार शामिल हुए.पंचायत के मुखिया राजकुमार मंडल उर्फ मुन्ना मंडल ने पंचायत में निर्माण हुए शौचालय का प्रमाण पत्र प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा. बीडीओ ने बताया कि ढोलबज्जा पंचायत में अब तक कुल 747 शौचालय का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है. पंचायत में कुल 758 शौचालय का निर्माण और होना है. शेष बचे शौचालय में तीन सौ शौचालय की निर्माण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

bhagalpur news. पुलिया हटाने के विरोध मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व नाथनगर विधायक

bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

bhagalpur news. किराये के कमरे में युवती ने दुपट्टे से फंदा लगा कर की आत्महत्या

यह भी पढ़ें >