बीसीइ प्राचार्य के आवास में 200 छात्रों ने की तोड़फोड़

भागलपुर : भागलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज (बीसीइ) में गुरुवार रात दस बजे थर्ड इयर के छात्रों ने प्राचार्य डॉ निर्मल कुमार के आवास में घुस कर जम कर तोड़फोड़ की. छात्रों ने गोलबंद होकर पहले कंट्रोल रूम से पूरे कॉलज परिसर की बिजली सप्लाई बंद की. फिर अंधेरे का फायदा उठा कर करीब 200 की संख्या […]

भागलपुर : भागलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज (बीसीइ) में गुरुवार रात दस बजे थर्ड इयर के छात्रों ने प्राचार्य डॉ निर्मल कुमार के आवास में घुस कर जम कर तोड़फोड़ की. छात्रों ने गोलबंद होकर पहले कंट्रोल रूम से पूरे कॉलज परिसर की बिजली सप्लाई बंद की. फिर अंधेरे का फायदा उठा कर करीब 200 की संख्या में छात्र अपने मुंह पर कपड़ा बांध कर प्राचार्य आवास पर धावा बोल दिया.
हॉस्टल से प्राचार्य आवास की दूरी करीब 300 मीटर है. छात्र अपशब्द बोलते हुए मेन गेट को तोड़ कर आवास परिसर में घुस आये. इस मामले में 11 छात्रों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्राचार्य ने बताया कि छात्र अपने हाथ में लाठी, हॉकी स्टिक व रॉड लेकर आये थे. परिसर में घुस कर घर पर ईंट व पत्थर बरसाना शुरू कर दिया. छात्र उपद्रव करते हुए कमरे में घुस आये. घर में रखी कुर्सियां, सोफे व अन्य सामान को पटक कर तोड़ना शुरू कर दिया.
छात्रों का उग्र रूप देख कर प्राचार्य ने दूसरे रास्ते से भाग कर किसी तरह अपनी जान बचायी. वहीं प्राचार्य की बेटी व परिवार के अन्य सदस्य घर की छत पर छिप गये. आक्रोशित छात्रों ने करीब एक घंटे तक प्राचार्य आवास पर कब्जा जमाये रखा. उन्होंने लॉन के सभी गमले, पौधे और लाइटिंग को तहस-नहस कर दिया. इसी दौरान छात्रों को जानकारी मिली कि पुलिस दल-बल के साथ कॉलेज में पहुंच रही है. सूचना पाकर सभी छात्र भाग कर हॉस्टल में छिप गये.
घटना के बाद प्राचार्य की सहायता के लिए कॉलेज के कई शिक्षक प्राचार्य आवास पर पहुंच गये. मौके पर प्राचार्य ने बताया कि सभी छात्र मेरी हत्या के मकसद से मेरे आवास में घुसे थे.
पुलिस के साथ मारपीट और धक्का-मुक्की
उपद्रव की आशंका से प्राचार्य ने पुलिस को मामले की जानकारी घटना से आधे घंटे पहले दे दी थी. जीरोमाइल थाने से तीन पुलिसकर्मी प्राचार्य की सुरक्षा को आये थे. घटना से ठीक पहले पुलिस ने हॉस्टल जाकर छात्रों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन छात्रों ने पुलिस के साथ मारपीट की. सैकड़ों की संख्या में छात्राें को देख कर पुलिस बल ने अपने कदम पीछे कर लिये.
छात्र लाठी, हॉकी स्टिक व रॉड लेकर आये थे
देर रात घर में रखी कुर्सियां, सोफे व अन्य सामान को पटक कर तोड़ना शुरू कर दिया
छात्रों का उग्र रूप देख कर प्राचार्य ने दूसरे रास्ते से भाग कर किसी तरह अपनी जान बचायी
प्राचार्य की बेटी व परिवार के अन्य सदस्य घर की छत पर छिप गये
पुलिस के साथ मारपीट और धक्का-मुक्की, 11 छात्रों के विरुद्ध प्राचार्य ने दर्ज करायी प्राथमिकी
हॉस्टल पर कब्जा जमाने और थाने में शिकायत से बढ़ा विवाद
प्राचार्य डॉ निर्मल कुमार ने बताया कि कंप्यूटर साइंस ब्रांच के थर्ड इयर का छात्र रमेश कुमार 21 अगस्त से एक हॉस्टल के कमरे का ताला तोड़ कर उसमें जबरन रह रहा था. जब हॉस्टल के अधीक्षक ने इसकी लिखित शिकायत मुझसे की. तब मैंने एक्शन लेते हुए जीरोमाइल थाने में आवेदन देकर हॉस्टल को खाली करने का आग्रह किया. गुरुवार शाम को जीरोमाइल थाने की पुलिस ने हॉस्टल पहुंच कर कब्जा जमाये छात्र को बहुत समझाने का प्रयास किया. इसके उलट रमेश ने सभी छात्रों को भड़का कर मेरे और मेरे परिवार के ऊपर अटैक कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

bhagalpur news. पुलिया हटाने के विरोध मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व नाथनगर विधायक

bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

bhagalpur news. किराये के कमरे में युवती ने दुपट्टे से फंदा लगा कर की आत्महत्या

यह भी पढ़ें >