भागलपुर : भागलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस समारोेह धूमधाम से मनाया गया. प्राचार्य डॉ निर्मल कुमार ने तिरंगा फहराया. प्राचार्य ने कहा कि, पिछले 3 सालों में इस महाविद्यालय ने बहुत सारे विकास के आयाम स्थापित किये. मौके पर आयोजित क्विज़ प्रतियोगिता में पहला पुरस्कार तृतीय वर्ष के छात्र सत्विक, अमित कृष्ण और राहुल लाल को, दूसरा पुरस्कार द्वितीय वर्ष के छात्र सुरेश,
सत्यम स्वराज और ब्रज को मिला और प्रथम पुरस्कार द्वितीय वर्ष के छात्र अभिजीत मिश्रा व चतुर्थ वर्ष के छात्र आदित्य और राजा रणवीर सिंह दिया गया. फोटोग्राफी प्रतियोगिता में पहला पुरस्कार द्वितीय वर्ष की छात्रा नीकू प्रिया को, दूसरा पुरस्कार चतुर्थ वर्ष के छात्र आकाश सिन्हा को और तीसरा पुरस्कार तृतीय वर्ष के छात्र उत्कर्ष को दिया गया. डेबेटिंग सोसाइटी द्वारा आयोजित हिंदी डिबेट प्रतियोगिता में पहला पुरस्कार तृतीय वर्ष के छात्र अमित कृष्ण को, दूसरा पुरस्कार चतुर्थ वर्ष के छात्र शुभम राठौर को दिया गया.
जबकि अंग्रेजी डिबेट में पहला पुरस्कार तृतीय वर्ष के छात्र आदित्य को और दूसरा पुरस्कार चतुर्थ वर्ष के छात्र कुमार अमन को दिया गया. रंगोली प्रतियोगिता में पहला पुरस्कार द्वितीय वर्ष की छात्रा स्वाती कुमारी, मनीषा सिन्हा, मनीषा कुमारी को मिला. दूसरा पुरस्कार तृतीय वर्ष की छात्रा दर्शनी श्रीवास्तव, सुकन्या और श्रेया भारती को मिला. तीसरा पुरस्कार चतुर्थ वर्ष के छात्र अविनाश कुमार, पंकज कुमार,प्रणव कुमार को दिया गया. रंगोली प्रतियोगिता में प्राचार्य डॉ निर्मल कुमार, प्रो धीरेन्द्र कुमार, प्रो मणिकांत मंडल, प्रो नागेन्द्र चौधरी ने मूल्यांकन किया. इस प्रतियोगिता में प्रो प्रणव बरुआ, प्रो अंशु प्रिया व छात्रा स्वेता कुमारी ने अहम भूमिका निभाई.
