एक जेसीबी के भरोसे शुरू किया काम, दिनभर गिरते-पड़ते रहे लोग

भागलपुर : जीरोमाइल से झुरखुरिया मोड़ की दूरी लगभग आधा किमी और झुरखुरिया मोड़ से इंजीनियरिंग कॉलेज की दूरी एक किमी है. इन डेढ़ किमी की एनएच 80 की सड़क में लंबे समय से जगह-जगह गहरे गड्ढे हैं. इन गड्ढों में बारिश का पानी भरने से चलना मुश्किल हो गया है. इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों […]

भागलपुर : जीरोमाइल से झुरखुरिया मोड़ की दूरी लगभग आधा किमी और झुरखुरिया मोड़ से इंजीनियरिंग कॉलेज की दूरी एक किमी है. इन डेढ़ किमी की एनएच 80 की सड़क में लंबे समय से जगह-जगह गहरे गड्ढे हैं. इन गड्ढों में बारिश का पानी भरने से चलना मुश्किल हो गया है. इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने जब आंदोलन किया तो, इसके ठीक दूसरे दिन रविवार को एनएच विभाग ने ठेकेदार पर दबाव बनाया और काम शुरू कराया गया. मगर, एक जेसीबी के भरोसे ही काम होता रहा. इससे कोई भी फर्क नहीं पड़ा.
मैनपावर और संसाधन के अभाव में जो काम हुआ उससे एनएच की हालात और बिगड़ गयी. पत्थर, मोरंग व डस्ट मिला मेटेरियल जैसे-तैसे डालने से गड्ढे तो भरे नहीं, बल्कि अव्यवस्थित रहने से गाड़ियां फंसने और पलटने लगीं. सड़क को मेटरेबुल करने की कोशिश नाकाम रही. विभाग सिर्फ आइवॉश में जुटी है. पानी से भरे गड्ढे इतने गहरे थे कि, इसमें ऑटो तक डूब जा रहा था.
मोटरसाइकिल तो पार करने की कोशिश में पलट जा रहा था और लोग चोटिल हो रहे थे. पहले से ही आधा दर्जन लोडेड ट्रक फंसने से पूरे दिन जाम की स्थिति बनी ही थी, वहीं बारिश के बाद शाम में आधा किमी तक सड़क जब डूब गयी, तो रोड लगभग बंद हो गया.
नजर आ रहे सिर्फ गड्ढे ही गड्ढे, ढूंढनी पड़ रही है सड़क: भैया कहा जा रहे हो, उधर से नहीं इधर से जाओ, नहीं तो डूब जाओगे. देख नहीं रहे कितना बड़ा तालाब है. फंसने पर पांच मिनट में पहुंचने की जगह एक घंटा लग जायेगा. ये सड़क बारिश के कारण बह गयी है. इस रोड पर गड्ढे तो नहीं है, लेकिन गड्ढों में सड़क जरूर है. कुछ इस तरह की बातें पूरे दिन सुनाई देती रही.
सड़क पर बने कई फिट गहरे गड्ढों से होकर गुजरना जोखिम भरा साबित हो रहा है. पानी की निकासी की व्यवस्था न किये जाने और छोटे-बड़े टीले से पानी सड़क पर भरा है.
डीएम से मिलेंगे इंजीनियरिंग के छात्र
इंजीनियरिंग कॉलेज के फाइनल इयर के छात्र उज्जवल कुमार ने बताया कि, एनएच विभाग से सात दिन का आश्वासन मिला है. इन सात दिनों में अगर सड़क चलने लायक नहीं बनी तो वह डीएम से मिलेंगे. उन्हें पहले से ही लिखित देकर सड़क बनाने की मांग कर चुके हैं. डीएम से मिलने के बाद किस तरह का एक्शन लिया जाता है, वह देख लेंगे. इसके बाद एनएच दफ्तर का घेराव करेंगे. वहीं छात्र तौसिफ ने बताया कि, नया सेशन शुरू होने वाला है. दाखिला लेने वाले छात्र नये होंगे.
उन्हें कॉलेज में प्रवेश करने में परेशानी होगी. हमलोग पुराने छात्र हैं, तो यह पता है कि किधर से जायेंगे तो फंसेंगे नहीं. नये छात्र को समस्या होगी. जूनियर छात्र शिवेंद्र कुमार ने बताया कि डीएम से मिलने के बाद आगे की रणनीति तय की जायेगी. उन्होंने बताया कि क्लास तो छोड़ नहीं सकते हैं. फिर भी आंदोलन जारी रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

bhagalpur news. पुलिया हटाने के विरोध मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व नाथनगर विधायक

bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

bhagalpur news. किराये के कमरे में युवती ने दुपट्टे से फंदा लगा कर की आत्महत्या

यह भी पढ़ें >