ऑपरेशन के दौरान मासूम की मौत हंगामा, क्लिनिक से भागे डॉक्टर

भागलपुर :आदमपुर थाना के हनुमान नगर मोहल्ले में स्थित चंद्रा देवकी क्लिनिक में शुक्रवार को चिकित्सक की लापरवाही से एक वर्ष के बच्चे की मौत हो गयी. घटना के बाद परिजनों ने हंगामा शुरू किया तो चिकित्सक और क्लिनिक के स्टाफ भाग खड़े हुए. मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. परिजनों का […]

भागलपुर :आदमपुर थाना के हनुमान नगर मोहल्ले में स्थित चंद्रा देवकी क्लिनिक में शुक्रवार को चिकित्सक की लापरवाही से एक वर्ष के बच्चे की मौत हो गयी. घटना के बाद परिजनों ने हंगामा शुरू किया तो चिकित्सक और क्लिनिक के स्टाफ भाग खड़े हुए. मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची.
परिजनों का आरोप है कि, दो घंटे तक डाॅक्टरों ने मासूम वेद की मौत की बात छिपाये रखी. अंत में मृत बच्चे को शिशु रोग विशेषज्ञ के पास भेज दिया गया. हंगामे के बीच स्थानीय लोग भी क्लिनिक में जमा हो गये. उधर घटना के बाद अपने सालभर के बेटे की मौत के बाद मां नेहा भट्टाचार्य का रो-रोकर बुरा हाल है.
दाे घंटे के बाद चिकित्सक बोले शिशु रोग विशेषज्ञ के पास ले जाएं
इशाकचक लालूचक निवासी दवा कारोबारी संजय भट्टाचार्य की बहन शिल्पी अपने एक साल के भतीजे वेद को लेकर क्लिनिक आयी थी. शुक्रवार को इसके सिर पर बढ़े मांस का ऑपरेशन होना था. कागजी प्रक्रिया के बाद परिजनों से साढ़े ग्यारह हजार रुपये लिया गया.
दवाई का दाम अलग से लिया गया. ऑपरेशन के बीच करीब दो घंटे के बाद अचानक चिकित्सक सामने आये और कहा बच्चे को किसी शिशु रोग विशेषज्ञ के पास ले जाना होगा. आनन-फानन में वेद काे शिशु रोग विशेषज्ञ के पास ले जाया गया. जहां इसकी मौत होने की बात कह वापस भेज दिया गया. परिजन लाश लेकर चंद्रा देवकी क्लिनिक आ गये. यहां उन्होंने जमकर हंगामा किया. इस दौरान क्लिनिक के स्टाफ और डॉक्टर मौके से भाग निकले.
परिजनों का आरोप, जानबूझ कर मार दिया गया मेरे बच्चे को
पिता संजय भट्टाचार्य ने बताया कि, इलाज में घोर लापरवाही बरती गयी है. ऑपरेशन करने से पहले बच्चे को बेहोशी की दवा दी गयी. दवा का ज्यादा प्रयोग किया गया. ऑपरेशन के बाद उनके बच्चे को होश ही नहीं आया. अप्रैल माह से हम अपने बच्चे का इलाज डॉ रघुवंश के पास करा रहे थे.
बच्चे के सिर का मांस बढ़ गया था और लगातार उसकी दवा चल रही थी. अंत में दो दिन पहले उनसे कहा गया कि, छोटा सा ऑपरेशन है, इसे करना जरूरी है. मामूली ऑपरेशन होने की बात पर वे लाेग राजी हो गये. शुक्रवार को ऑपरेशन होना था. बारह बजे आये. तीन बजे ऑपरेशन शुरू किया गया. दो घंटे के बाद अचानक डॉक्टर सामने आये और कहा कि बच्चे का बीपी खत्म हो रहा है. इसको किसी बच्चे के डॉक्टर के पास जल्द से जल्द ले जाना होगा. सारा खर्च हम देंगे. वजह पूछा तो उन्हें कुछ भी नहीं बताया गया और आनन-फानन में हमें शिशु रोग विशेषज्ञ के पास भेज दिया गया. वहां चिकित्सक ने वेद को देखते ही मृत घोषित कर दिया.
देर शाम तक पुलिस को नहीं दी गयी थी लिखित शिकायत
परिजनों ने बताया कि, बच्चे का शव लेकर जब तक वापस डॉ रघुवंश के पास आये और सवाल पूछना शुरू किया तो डॉक्टर मौके से भाग निकले. कुछ ही देर बाद वहां के स्टाफ भी क्लिनिक को खुला छोड़ कर भाग गये. आगे उन्होंने कहा कि मौत के बाद क्लिनिक में कुछ लोग सामने आने लगे. ये लोग हमें किसी तरह से यहां से भगाने का प्रयास करने लगे. दूसरी ओर हंगामे की सूचना पर आदमपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. देर शाम तक पुलिस को लिखित रूप में किसी ने डॉक्टर के खिलाफ शिकायत नहीं की थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तैनात रही. वहीं चिकित्सक डॉ रघुवंश सिंह ने मौत को लेकर कुछ भी बताने से सीधे इंकार कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

bhagalpur news. भागलपुर में विकसित होंगी राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं, धोनी और ईशान किशन की राह पर निकलेंगे नये सितारे

bhagalpur news. पुलिया हटाने के विरोध मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व नाथनगर विधायक

bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

यह भी पढ़ें >