बहू के साथ रखना चाहता था अवैध संबंध, विरोध करने पर तीन लाख की सुपारी दे करवा दी बेटे की हत्या

भागलपुर (सन्हौला, प्रतिनिधि) : बिहार के भागलपुरकेसन्हौला में कमालपुर निवासी मो इस्तखार (28 वर्ष) की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर लिया है. उसके पिता ने ही उसकी हत्या करायी थी. इसके लिए उसने झारखंड के अपराधियों को तीन लाख की सुपारी दी थी. हत्यारों ने योजनाबद्ध ढंग से सन्हौला थाना क्षेत्र के बखड्डा में […]

भागलपुर (सन्हौला, प्रतिनिधि) : बिहार के भागलपुरकेसन्हौला में कमालपुर निवासी मो इस्तखार (28 वर्ष) की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर लिया है. उसके पिता ने ही उसकी हत्या करायी थी. इसके लिए उसने झारखंड के अपराधियों को तीन लाख की सुपारी दी थी. हत्यारों ने योजनाबद्ध ढंग से सन्हौला थाना क्षेत्र के बखड्डा में हसन तालाब के पास चाकू घोंप कर युवक की हत्या कर दी थी.

मोबाइल कॉल डिटेल से पुलिस को पता चला कि गोड्डा जिला (झारखंड) के हनवारा थाना क्षेत्र के बेरियाचक निवासी मो फारुख से इस्तखार की अंतिम बार बात हुई थी. पुलिस ने फारुख को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि इस्तखार की हत्या की साजिश उसके पिता मो रफीक ने ही रची थी. उसने अपने गांव के मो सबुल और झारखंड के अपराधियों को बेटे की हत्या के लिए तीन लाख रुपये दिये थे. इसके बाद अपराधियों ने एक जुलाई की रात उसे खाद लेने के बहाने दुकान पर बुलाया और तालाब के पास ले जाकर चाकू घोंप कर उसकी हत्या कर दी.

तीन की पहले ही हो चुकी है गिरफ्तारी, दो फरार
इस कांड में पुलिस अबतक मो सबुल, मो गफ्फार और मो मोजिम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है. अन्य आरोपित सुखसेना गांव निवासी मो अरसद और झारखंड के एक व्यक्ति की पुलिस तलाश रही है.

पत्नी ने दर्ज करायी थी प्राथमिकी
मृतक की पत्नी बीबी मुस्तरी के बयान पर सन्हौला थाना में इस्तखार की हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गयी थी.

रफीक की बहू पर थी गलत नजर
बताया जाता है कि मृतक के पिता मो रफीक की अपनी बहू पर ही गलत नजर थी. वह उसके साथ अवैध संबंध रखना चाहता था. उसके विरोध करने पर रफीक ने उसपर गलत आरोप लगा बेटे-बहू को घर से निकाला दिया था.

कहते हैं थानाध्यक्ष
सन्हौला के थानाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने बताया कि आरोपित मो फारुख और मृतक के पिता मो रफीक को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू, हत्यारे के खून से सने कपड़े, मोबाइल (जिससे हत्यारों ने इस्तखार से हत्या के पहले बात की थी) और बाइक (जिसपर बैठाकर इस्तेखार को लाया गया था) बरामद कर लिया है. घटना को अंजाम देने में और भी कुछ लोगों के नाम आ रहे हैं. उनकी गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही है. गिरफ्तार किये गये मो फारुख ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है.

ये भी पढ़ें… प्रेम जाल में फंसा प्रेमी ने प्रेमिका को ठगा, आहत युवती ने की आत्महत्या की कोशिश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

bhagalpur news. पुलिया हटाने के विरोध मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व नाथनगर विधायक

bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

bhagalpur news. किराये के कमरे में युवती ने दुपट्टे से फंदा लगा कर की आत्महत्या

यह भी पढ़ें >