निगम की मनमानी, अब रेफरल अस्पताल परिसर में डंप कर दिया शहर का कचरा

भागलपुर : नगर निगम के कचरे से निकलने वाली दुर्गंध से अब रेफरल अस्पताल, नाथनगर में भर्ती मरीज परेशान है. दुर्गंध से यहां भर्ती मरीजों का जीना दूभर हो गया है. कचरे से इस कदर दुर्गंध आ रही है कि, कई मरीज लगातार उल्टियां करने को मजबूर हैं. अस्पताल के कर्मी और डॉक्टर भी इससे […]

भागलपुर : नगर निगम के कचरे से निकलने वाली दुर्गंध से अब रेफरल अस्पताल, नाथनगर में भर्ती मरीज परेशान है. दुर्गंध से यहां भर्ती मरीजों का जीना दूभर हो गया है. कचरे से इस कदर दुर्गंध आ रही है कि, कई मरीज लगातार उल्टियां करने को मजबूर हैं. अस्पताल के कर्मी और डॉक्टर भी इससे खासे परेशान हैं और वे ठीक से अपना काम तक नहीं कर पा रहे.
सिविल सर्जन ने पिछले दिनों अपने औचक निरीक्षण के दौरान यहां से कचरा हटाने के लिए, अस्पताल मैनेजर को नगर निगम के नाम इससे संबंधित पत्र लिखने का भी निर्देश दिया है. मरीजों ने बताया रेफरल अस्पताल से कुछ दूरी पर तालाब है. इसे भरकर जमीन तैयार किया जा रहा है और इसे इस काम के लिए कचरे का प्रयोग किया जा रहा है. इससे निकलने वाले दुर्गंध से वार्ड के अंदर भर्ती मरीज परेशान हैं. प्रसव के बाद कई महिलाएं इससे उलटी तक कर दे रही है.
अगर यहां से इस समस्या का समाधान जल्द से जल्द नहीं किया गया तो आने वाले समय में अस्पताल में इलाज कराने कोई मरीज नहीं आयेगा. दूसरी ओर अस्पताल के साथ साथ यहां सरकारी अनाज गोदाम और मंदिर भी है. मंदिर में आने वाले भक्त भी इससे परेशान हैं. गोदाम में काम करने वाले मजदूरों ने बताया कि सभी इस से परेशान हैं. कई बार इसकी शिकायत अधिकारियों से किया पर किसी का इस और ध्यान नहीं गया. वहीं जिस परिसर में निगम का कचरा गिरा है, वहां से कुछ दूरी पर मधुसूदनपुर थाना भी है.
थाना स्तर से भी इस कचरे को यहां फेंकने से मना नहीं किया गया. इस वजह से लोग इसके विरोध में सामने नहीं आ रहे हैं. अस्पताल मैनेजर विनय उपाध्याय ने बताया दुर्गंध के कारण अस्पताल के अंदर रहना मुश्किल हो गया है. निगम को पत्र लिख कर यहां से कचरा हटाने के लिए कहा जायेगा.
पत्र का नहीं मिला जवाब, मेयर ने कहा- आज एक बजे होगी स्थायी समिति की बैठक
भागलपुर : मेयर सीमा साहा की अध्यक्षता में साेमवार को निगम कार्यालय में सशक्त स्थायी समिति की बैठक होगी. दो माह से अधिक दिन बाद यह बैठक हो रही है. लेकिन साेमवार की बैठक पर सभी की निगाहें इस पर है कि शनिवार को मेयर द्वारा नगर आयुक्त को लिखे पत्र में नगर आयुक्त की अनुपस्थिति में सिटी मैनेजर को बैठक के लिए नमित करने को कहा है. लेकिन नगर आयुक्त की ओर से मेयर के इस पत्र का कोई जवाब नहीं मिला है.
वहीं मेयर सोमवार को समिति की बैठक एक बजे बुलायी है. इस बैठक में सशक्त स्थायी समिति के सात सदस्य के अलावे डिप्टी मेयर राजेश वर्मा भी बैठक में भाग लेंगे. लेकिन अब यह देखना है कि बैठक होती है कि नहीं. अगर बैठक होती है तो मेयर,डिप्टी मेेयर और समिति के सदस्यों द्वारा कई समस्याओं को जोरदार तरीके से रखा जायेगा. अगर बैठक नहीं हुई तो आगे की एक बड़ी रणनीति तय की जायेगी. वहीं कल की बैठक को लेकर समिति के सदस्यों के द्वारा कई मुद्दों को तैयार किया गया है. लेकिन वो कौन से मुद्दे हैं इस पर सब चुप्पी साधे हुए हैं. लेकिन जो भी हो सोमवार की समिति की बैठक धमाकेदार होगी. लेकिन मेयर के भेजे पत्र का नगर आयुक्त की ओर से मेयर को कोई जवाब नहीं मिलने पर बैठक को लेकर कई सवाल खड़े किये हैं.
मेयर ने कहा अभी तक कहां कोई काम हुआ: वहीं मेयर सीमा साहा ने कहा कि बैठक एक बजे से होगी. समिति के सभी सदस्य और डिप्टी मेयर बैठक में उपस्थिति रहेंगे. शनिवार को नगर आयुक्त को पत्र लिखा कर नगर आयुक्त की अनुपस्थिति में सिटी मैनेजर को बैठक में उपस्थिति के नमित करने को लेकर कहा गया है.
लेकिन नगर आयुक्त ने इस पत्र का कोई जवाब नहीं दिया है. उन्होंने कहा कि इस नगर सरकार में अभी तक कोई काम नहीं हुआ है. 19 डीप बोरिंग पर अभी तक काम शुरू नहीं हुआ. न ही किसी वार्ड में प्याउ का काम भी अभी तक पूरा नहीं हुआ है. न ही मुझे इसकी कोई जानकारी ही दी जाती है. उन्होंने कहा कि अगर सोमवार को बैठक नहीं हुई ,जो आगे की रणनीति तय की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

bhagalpur news. पुलिया हटाने के विरोध मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व नाथनगर विधायक

bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

bhagalpur news. किराये के कमरे में युवती ने दुपट्टे से फंदा लगा कर की आत्महत्या

यह भी पढ़ें >