झंडापुर ट्रिपल मर्डर केस : बिंदी की बढ़ेगी सुरक्षा, जमीन विवाद का भी होगा निदान

भागलपुर : बिहपुर के झंडापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस के आरोपितों द्वारा बिंदी और उसके परिजनों को दी जा रही धमकी मामले की जांच उच्च स्तर पर की जा रही है. मामले को जोनल आइजी सुशील मानसिंह खोपड़े खुद मॉनिटर कर रहे हैं. आइजी ने बिंदी की सुरक्षा को भी बढ़ाने की बात कही. […]

भागलपुर : बिहपुर के झंडापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस के आरोपितों द्वारा बिंदी और उसके परिजनों को दी जा रही धमकी मामले की जांच उच्च स्तर पर की जा रही है. मामले को जोनल आइजी सुशील मानसिंह खोपड़े खुद मॉनिटर कर रहे हैं. आइजी ने बिंदी की सुरक्षा को भी बढ़ाने की बात कही. उधर मामले में बिंदी की जमीन को लेकर चल रहे विवाद के भी जल्द निबटारे का निर्देश दिया है. झंडापुर ट्रिपल मर्डर केस के दो आरोपित अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं.
कुछ दिन पहले ही मामले के आरोपितों द्वारा बिंदी और उसके परिवार के लोगों को धमकी दिये जाने की बात सामने आयी थी. इस बात की जानकारी नवगछिया एसपी को भी दी गयी थी. पर एसपी ने धमकी दिये जाने की बात को गलत बताया था. आइजी सुशील मानसिंह खोपड़े ने बताया कि वे खुद मामले में हर प्रगति की जानकारी ले रहे हैं. मिली जानकारी के अनुसार बिंदी का भाई पुराने घर को तोड़ कर नये घर का निर्माण करवा रहा है.
घर टूटने के बाद बिंदी व उसका परिवार गांव में ही मौजूद अपने पड़ोसियों और रिश्तेदारों के घर रात बीता रहे हैं. आइजी ने बताया कि बिंदी का घर टूटने के बाद परिवार की सुरक्षा के लिए तैनात पुलिसकर्मी इधर उधर रह रहे थे. गांव के जनप्रतिनिधियों से बात कर पुलिसकर्मियों के रहने के लिए गांव के ही किसी सरकारी भवन का इंतजाम करने के लिए कहा गया है. आइजी ने बताया कि बिंदी और उसके परिवार की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं की जायेगी. जरूरत पड़ने पर और पुलिसकर्मियों की तैनाती की जायेगी. उनके रहने के लिए गांव में ही टेंट का इंतजाम किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >