विस्फोट के बाद आठ फीट की दीवार को फांद कर राजा ने बचायी जान

भागलपुर : विवाह भवन में खाना बन रहा था. वहां से हम करीब दस फीट की दूरी पर काम कर रहे थे. अचानक तेज आवाज में विस्फोट हुआ. पीछे मुड़े तो कई लोग घायल जमीन पर पड़े थे. मेरे पायजामा में आग लग चुकी थी. आंख के सामने अंधेरा छाने लगा था. बदहवास होकर भागने […]

भागलपुर : विवाह भवन में खाना बन रहा था. वहां से हम करीब दस फीट की दूरी पर काम कर रहे थे. अचानक तेज आवाज में विस्फोट हुआ. पीछे मुड़े तो कई लोग घायल जमीन पर पड़े थे. मेरे पायजामा में आग लग चुकी थी. आंख के सामने अंधेरा छाने लगा था. बदहवास होकर भागने लगे. जमीन पर गर्म तेल बिखरा था. इस पर पांव रख हम भागने लगे.
तेल और आग से शरीर जलने लगा था. पैर में लगी आग तेज होने लगी. दिशा की जानकारी भी नहीं था. तभी हमने सामने आठ फिट का दीवार देखा. इसे फांद कर दूसरी ओर जमीन पर गिरे. पायजामा में लगी आग को बुझाया. फिर मुझे एक आदमी मिला. उसने हमें बाइक पर बैठाया और सीधे सदर अस्पताल लेकर आया. यहां से हमें मायागंज अस्पताल भेज दिया गया. यह कहना है परबत्ती घटना में घायल 20 वर्षीय हलवाई राजा पंडित का .
तीन दिन पहले राजा अपने घर दरियापुर से भानू ठेकेदार के पास परबत्ती काम करने आया था. राजा कहता है हमें जिस व्यक्ति ने अस्पताल पहुंचाया उसने ही मेरे पिता को फोन पर इसकी जानकारी दी. खाना बनाने के लिए जिस गैस का प्रयोग हो रहा था उसमें कोई खराबी नहीं थी. यहां खड़े सभी लोग सामान्य रूप से भाेजन बनता देख रहे थे. विस्फोट गैस गोदाम में रखे 19 किलो के सिलिंडर में हुआ था. जिसके चपेट में हमलोग आ गये. दूसरी और राजा के पिता प्रहलाद पंडित ने बताया घटना की जानकारी हाेने पर हम लोग घर से भागते हुए अस्पताल आये. राजा को देख का संतोष मिला.
पोस्टमार्टम हाउस में ढाई सौ रुपया देकर लिया शव
बबलू के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद भी परिजनों को आधे घंटे के बाद शव सौंपा गया. इसकी वजह पोस्टमार्टम हाउस में कार्यरत कर्मचारियों का परिजनों से रुपये का डिमांड था. बबलू के पड़ोसी राजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव की सिलाई के लिए यहां के कर्मचारियों ने हमसे सात सौ रुपया मांगा.
जब हमने गरीबी का हवाला दिया तो वो हमारी बात को सुनने के लिए तैयार नहीं थे. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि रुपया नहीं दिये तो शव को बिना सिलाई किये ले जाओ. इनकी बातों को सुनने के बाद हमारे सामने कोई चारा नहीं था. हमने किसी तरह 250 रुपया का व्यवस्था किया . रकम पूरी देने का दबाव कर्मचारी बना रहे थे. अंत में हमने उनके सामने हाथ पांव जोड़ा. जिसके बाद रुपया लेकर हमें लाश दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

bhagalpur news. पुलिया हटाने के विरोध मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व नाथनगर विधायक

bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

bhagalpur news. किराये के कमरे में युवती ने दुपट्टे से फंदा लगा कर की आत्महत्या

यह भी पढ़ें >