गांधी इंटर स्कूल प्रधान के खिलाफ जांच शुरू

भागलपुर : राजकीयकृत गांधी इंटर विद्यालय जमीन मुरहन के विवाद के निपटारे के लिए मंगलवार को जिला शिक्षा कार्यालय में स्कूल के छात्र व शिक्षकों के साथ डीइओ मधुसूदन पासवान ने मीटिंग की. डीइओ ने मीटिंग के बाद मीटिंग से अनुपस्थित इंटर विद्यालय के प्रधानाध्यापक विजय कुमार सिंह के खिलाफ प्रपत्र का गठन कर मामले […]

भागलपुर : राजकीयकृत गांधी इंटर विद्यालय जमीन मुरहन के विवाद के निपटारे के लिए मंगलवार को जिला शिक्षा कार्यालय में स्कूल के छात्र व शिक्षकों के साथ डीइओ मधुसूदन पासवान ने मीटिंग की. डीइओ ने मीटिंग के बाद मीटिंग से अनुपस्थित इंटर विद्यालय के प्रधानाध्यापक विजय कुमार सिंह के खिलाफ प्रपत्र का गठन कर मामले की जांच शुरू करने का निर्देश दिया. डीइओ ने कहा कि प्रधानाध्यापक से शोकाॅज कर उनके ऊपर लगाये गये सभी आरोपों का जवाब मांगा जायेगा. इसके बाद प्रधानाध्यापक को वहां से हटाया जायेगा.
डीइओ ने प्रधानाध्यापक द्वारा झुरखुरिया सबौर में तक्षशिला नामक प्राइवेट स्कूल के संचालन के आरोपों की पड़ताल की बात कही है. मीटिंग में शामिल चार छात्रों ने प्रधानाध्यापक पर आरोप लगाया है कि वह निजी स्कूल में इंटर विद्यालय के छात्रों काे कोचिंग में पढ़ाते हैं. साथ ही प्राइवेट स्कूल के छात्रों का इंटर विद्यालय मुरहनहाट में नामांकन कर उन्हें विभिन्न योजनाओं का लाभ दे रहे हैं. बैठक के दौरान छात्रों ने प्रधानाध्यापक पर कई आरोपों की झड़ी लगा दी.
डीइओ ने सभी आरोपों के जांच का आश्वासन दिया. छात्रों ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2013-14 से अबतक चार वर्ष के दौरान अधिकांश छात्रों को छात्रवृत्ति, पोशाक, साइकिल व सेनेटरी नैपकिन राशि का वितरण नहीं किया है. मैट्रिक में प्रथम आये छात्र-छात्राओं को पैसे नहीं मिले. कई वर्षों से परिभ्रमण नहीं कराया गया. स्कूल का कंप्यूटर चोरी होने के बाद जब विरोध किया गया तो रात में सभी कंप्यूटर स्कूल में रखा गया. छात्रों को गुंडों से धमकी दिलायी जा रही है. इसकी लिखित शिकायत गोराडीह थाने में की गयी है.
शिक्षिका ने रोते हुए कहा बिना सुरक्षा के स्कूल नहीं जायेंगे : छात्रों से वार्ता के बाद स्कूल की दो शिक्षिका और चार शिक्षका डीइओ से मिले. शिक्षिका ने रोते हुए कहा कि जबतक हमें सुरक्षा नहीं दी जायेगी. हम स्कूल नहीं जायेंगे. डीइओ ने शिक्षिका और अन्य शिक्षकों से निवेदन किया आपलोग स्कूल पढ़ाने जायें, अगर कोई परेशानी होती है वह साथ हैं.
शिक्षिका ने डीइओ कार्यालय के बाहर भी हाथ जोड़कर छात्रों से हो हंगामा बंद कर स्कूल में शांति व्यवस्था बनाये रखने की प्रार्थना की.सोमवार को 22 शिक्षक कर्मचारी को बनाया था बंधक : आक्रोशित गांधी इंटर विद्यालय के छात्रों में प्रधानाध्यापक समेत 22 शिक्षकों और कर्मचारियों को बंधक बना लिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >