4.5 लाख के लिए ननदोई ने कर दी महिला की हत्या
भागलपुर : हबीबपुर थाना क्षेत्र के कुरबन बहियार स्थित वीरू यादव के बगीचे में रविवार सुबह एक महिला का शव फंदे से लटकता मिला. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और अपनी कस्टडी में ले लिया. महिला के चेहरे और गुप्तांग के पास कपड़े पर खून के निशान […]
भागलपुर : हबीबपुर थाना क्षेत्र के कुरबन बहियार स्थित वीरू यादव के बगीचे में रविवार सुबह एक महिला का शव फंदे से लटकता मिला. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और अपनी कस्टडी में ले लिया. महिला के चेहरे और गुप्तांग के पास कपड़े पर खून के निशान मिले हैं. आशंका जतायी जा रही है कि महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी गयी.
शव से करीब सौ फीट की दूरी पर महिला की तीन वर्षीय बेटी भी पत्थर से दबी मिली. बच्ची के गले पर फंदे के निशान मिले हैं, वहीं उसका बायां हाथ टूटा हुआ है. महिला के परिजनों ने हत्या का आरोपित महिला के ननदोई और उसके ससुरालवालों को बनाया है. परिजनों ने आरोप लगाया है कि, ननदोई व ससुराल वालों ने ही साढ़े
चार लाख रुपये के लिए उसकी हत्या कर दी. सुबह करीब साढ़े चार बजे बगीचे की मालकिन वहां टहल रही थी, तभी शव देख उन्होंने स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी दी. शव की पहचान जगदीशपुर स्थित गणेशपुर तिनपुलिया के रहनेवाले नारद मंडल की पुत्री पुष्पा देवी उर्फ रीता कुमारी के रूप में हुई.
हबीबपुर के प्रभारी थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर बीके सिंह ने बताया कि पिता के बयान पर ननदोई और ससुरालवालों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. शव पर कई जगह चोट लगने के निशान हैं. इससे स्पष्ट है कि हत्या कर शव को बगीचे में फंदे से लटका दिया गया. बच्ची का भी हत्या का प्रयास किया गया है.