Bhagalpur News. जर्दालु आम उत्पादक किसानों को बाग प्रबंधन, विपणन व निर्यात का दिया गया प्रशिक्षण

जर्दालू उत्पादक किसानों को दिया गया प्रशिक्षण.

आत्मा भागलपुर के द्वारा बुधवार को जर्दालु आम उत्पादन, विपणन एवं निर्यात विषय पर जिलास्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. एपीडा पटना के क्षेत्र पदाधिकारी आनंद प्रकाश ने जर्दालु आम के विपणन व निर्यात हेतु सर्टिफिकेशन की पूर्ण प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि उत्पाद का अच्छा मूल्य प्राप्त करने के लिए किसान को उत्पाद की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. साथ ही विपणन के लिए उत्पाद का दाग-धब्बे से मुक्त, एक आकार का होना चाहिए. एपीडा के प्रतिनिधि देवानंद त्रिपाठी के द्वारा पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से अंतराष्ट्रीय बाजार में उत्पाद की बिक्री हेतु आवश्यक मापदंड पर चर्चा की गयी. जिला कृषि पदाधिकारी-सह-परियोजना निदेशक, आत्मा भागलपुर प्रेम शंकर प्रसाद ने बताया कि जिले को एक नयी पहचान जर्दालु आम उत्पादक किसानों के द्वारा दिया गया है. इस किस्म के आम का स्वाद व उच्च गुणवत्ता के साथ ही यह स्वास्थ्य के लिए बहुत ही उत्तम है. इसमें विटामिन ए व आयरन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है. आम का अच्छा मूल्य प्राप्त करने के लिए उचित बाग प्रबंधन किया जाना आवश्यक है, इसके लिए किसानों को आम के फल तोड़ने के बाद पेड़ की कटाई-छटाई, जड़ के आसपास की सफाई, दीमक आदि के प्रकोप से संबंधित प्रबंधन आवश्यक है. उप परियोजना निदेशक, आत्मा प्रभात कुमार सिंह ने बताया कि एपीडा पटना के सहयोग से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. आम उत्पादक किसानों को अच्छे उत्पादन के साथ उत्पाद की गुणवत्ता पर भी ध्यान देने की जरूरत है, बेहतर गुणवत्ता युक्त उत्पाद को बाजार की कोई समस्या नहीं होती है. मौके पर डॉ ममता कुमारी, उद्यान वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र, सबौर, श्री आनंद प्रकाश, प्रक्षेत्र पदाधिकारी, एपीडा, पटना, श्री देवानंद त्रिपाठी प्रतिनिधि एपीडा, अशोक चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलन कर किया गया. सभी प्रखंडों के जर्दालु आम उत्पादक किसान श्री कृष्णानंद सिंह, कहलगांव, मृगेन्द्र प्रसाद सिंह, शाहकुण्ड, श्री अंगद राय, नवगछिया, राकेश सिंह, पीरपैंती, ऋषि कुमार, गोराडीह, चंदन सिंह, गोपालपुर उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KALI KINKER MISHRA

KALI KINKER MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >