डीएम की फटकार के बाद हरकत में आया निगम

भागलपुर : पिछले कुछ दिनों से बदहाल हो चुकी शहर की सफाई व्यवस्था की पोल खोलती रिपोर्ट प्रभात खबर में प्रकाशित होने के बाद, शहर की नारकीय स्थिति पर डीएम प्रणव कुमार ने भी संज्ञान लिया. डीएम की फटकार के बाद तुरंत शहर की सफाई व्यवस्था को सही करने का निर्देश दिया. जिलाधिकारी के निर्देश […]

भागलपुर : पिछले कुछ दिनों से बदहाल हो चुकी शहर की सफाई व्यवस्था की पोल खोलती रिपोर्ट प्रभात खबर में प्रकाशित होने के बाद, शहर की नारकीय स्थिति पर डीएम प्रणव कुमार ने भी संज्ञान लिया. डीएम की फटकार के बाद तुरंत शहर की सफाई व्यवस्था को सही करने का निर्देश दिया. जिलाधिकारी के निर्देश मिलते ही निगम के अधिकारी हरकत में आ गये और शहर के चार कंटेनर और हाइवा देर शाम सफाई के लिए निकाला गया.
पंगु हुआ निगम, सब काम भगवान भरोसे
निगम में सब काम भगवान भरोसे है. ठीक ढंग से सफाई नहीं हो रही है. नक्शा पास करने के कई मामले भी लंबित है. पूर्व के निगम के बैठकों के पारित काम भी अटके हुए हैं. निगम प्रशासन द्वारा जन प्रतिनिधि को कोई भी जानकारी नहीं दी जाती है. मेयर, डिप्टी मेयर व नगर आयुक्त के बीच चल रही खींचतान का फायदा कर्मी भी उठा रहे हैं. उनके काम की समीक्षा करने वाला कोई नहीं है.
मेयर-डिप्टी मेयर ने खोल रखा है मोर्चा
निगम में कई महीनों से ठप काम को लेकर मेयर व डिप्टी मेयर ने नगर आयुक्त के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. इसको लेकर पार्षदों के साथ प्रतिनिधिमंडल नगर विकास व आवास विभाग के मंत्री के पास शिकायत करने चले गये.
शहर में कूड़े का ढेर, नगर आयुक्त बाहर
शहर में जगह-जगह कूड़े का ढेर लगा है और नगर आयुक्त स्मार्ट सिटी की बैठक के अगले दिन शहर से बाहर हैं. बाहर रहने के बावजूद उनकी तरफ से कोई दिशा निर्देश अपने कर्मियों को नहीं दिया जा रहा है. इस कारण शहर में कूड़ा उठाव बंद है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >