युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत, हत्या की आशंका

नाथनगर: ललमटिया थाना क्षेत्र के मोहनपुर दियारा निवासी मन्नू मंडल के पुत्र संतोष मंडल (25) की शुक्रवार को संदिग्ध स्थिति में मौत हो गयी. चर्चा है मौत जहर खाने से हुई है. घटना की सूचना किसी ने ललमटिया पुलिस को दी. इस पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन की. लेकिन कोई खास […]

नाथनगर: ललमटिया थाना क्षेत्र के मोहनपुर दियारा निवासी मन्नू मंडल के पुत्र संतोष मंडल (25) की शुक्रवार को संदिग्ध स्थिति में मौत हो गयी. चर्चा है मौत जहर खाने से हुई है. घटना की सूचना किसी ने ललमटिया पुलिस को दी. इस पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन की. लेकिन कोई खास जानकारी पुलिस हासिल नहीं कर पायी. मृतक के परिजन फरार हैं. पुलिस को संतोष का शव भी नहीं मिला. पुलिस शव की तलाश में दियारा भी गयी, लेकिन कुछ नहीं मिला.

लोगों के बीच चर्चा यह भी थी कि संतोष व उसकी पत्नी के बीच किसी न किसी बात पर झगड़ा होता रहता था. इसके कारण संतोष तनाव में रहता था. उसके घर में गुरुवार की दोपहर को भी झगड़ा हुआ था. इस कारण संतोष ने जहरीला पदार्थ खा लिया था. उसकी हालत बिगड़ती देख भागलपुर के किसी प्राइवेट नर्सिंग होम में भरती कराया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका.

शुक्रवार को उसकी मौत हो गयी. मौत के बाद पुलिस से बचने के लिए परिजनों ने मोहनपुर घाट पर संतोष के शव का दाह-संस्कार कर दिया. पुलिस को घटना की सूचना शुक्रवार दोपहर बाद मिली. संतोष की शादी लगभग चार साल पहले हुई थी. उसके बच्चे भी हैं. गांव में यह भी चर्चा थी कि संतोष की मौत सर्पदंश की वजह से हुई है. हालांकि सच क्या है, इसका पुलिस जांच के बाद ही खुलासा हो पायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >