बिजली संकट: घोघा में पांच दिनों से आपूर्ति ठप रहने से फूटा गुस्सा, तीन जगह सात घंटे तक रोड जाम

घोघा: पिछले चार दिनों से घोर बिजली संकट झेल रहे घोघा के लोगों का शुक्रवार को गुस्सा फुट पड़ा. आक्रोशित लोग सुबह सात बजे उदय सिंह, परशुराम सिंह, अरविंद यादव, सिद्धार्थ कुमार, संतोष कुमार के नेतृत्व में सड़क पर उतर आये और घोघा-सन्होला मुख्य मार्ग के अलावा कोदवार-घोघा, गोपालपुर-प्रशस्तडीह पथ पर बैरियर लगा दिया और […]

घोघा: पिछले चार दिनों से घोर बिजली संकट झेल रहे घोघा के लोगों का शुक्रवार को गुस्सा फुट पड़ा. आक्रोशित लोग सुबह सात बजे उदय सिंह, परशुराम सिंह, अरविंद यादव, सिद्धार्थ कुमार, संतोष कुमार के नेतृत्व में सड़क पर उतर आये और घोघा-सन्होला मुख्य मार्ग के अलावा कोदवार-घोघा, गोपालपुर-प्रशस्तडीह पथ पर बैरियर लगा दिया और तंबू गाड़कर जाम कर दिया.

जाम की सूचना मिलने पर घोघा थाना के प्रभारी सुनील कुमार मौके पर पहुंचे. उन्होंने फ्रेंचाइजी कंपनी के पदाधिकारियों से फोन पर बात करने के बाद जल्द आपूर्ति बहाल होने का आश्वासन दिया. इसके बाद लोगों ने लगभग 2:30 बजे जाम हटाया.

दो ग्रिड से होती है आपूर्ति : घोघा क्षेत्र में दो ग्रिड से बिजली आपूर्ति होती है. घोघा रेलवे स्टेशन के दक्षिण सन्हौला ग्रिड से और रेलवे लाइन के उत्तर कहलगांव ग्रिड से. सन्हौला ग्रिड से पांच दिनों से आपूर्ति बाधित है, जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है. बिजली नहीं रहने से दक्षिणी क्षेत्र में पेयजल के लिए भी हाहाकार मचा है. वहीं उमस भरी गरमी से परेशानी है वह अलग.
थोड़ी सी हवा-वर्षा से कई दिन तक हो जाती है बिजली गुल : लायंस क्लब के सचिव विजयचंद्र साह ने कहा कि सिर्फ बिजली की आपूर्ति कर देना ही समस्या का समाधान नही है, बल्कि फ्रेंचाइजी कंपनी की जिम्मेदारी तार व पोल को भी दुरुस्त करना है. थोड़ी सी हवा-बारिश क्या आती है कि कई-कई दिन तक बिजली गुल हो जाती है.
पांचवें दिन आयी बिजली : पांचवें दिन शुक्रवार को शाम करीब 4:10 बजे सन्हौला ग्रिड से घोघा को बिजली आपूर्ति शुरू की गयी. इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >