bhagalpur news. नशा मुक्त दौड़ : 100 बालक-बालिका ने लिया भाग

जिला प्रशासन के तत्वावधान में रविवार को नशा मुक्त युवा विकसित भारत अभियान के तहत सैंडिस कंपाउंड में नशा मुक्त दौड़ एवं साइकिलिंग प्रतियोगिता आयोजित की

जिला प्रशासन के तत्वावधान में रविवार को नशा मुक्त युवा विकसित भारत अभियान के तहत सैंडिस कंपाउंड में नशा मुक्त दौड़ एवं साइकिलिंग प्रतियोगिता आयोजित की गी. इसमें लगभग 100 बालक-बालिकाओं ने भाग लिया. जिला कला संस्कृति पदाधिकारी अंकित रंजन ने हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता की शुरुआत की.

बालक वर्ग में राजा कुमार प्रथम, सुजीत कुमार द्वितीय व अंकुश आर्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. जबकि बालक वर्ग के साइकिलिंग रेस में शिवम कुमार प्रथम, प्रिंस राज द्वितीय व संजीव कुमार तृतीय स्थान पर रहे. वहीं, बालिका वर्ग दौड़ में श्रेयश्री प्रथम, सुष्मिता कुमारी द्वितीय एवं ऋषिका कुमारी तृतीय स्थान प्राप्त किया.

दूसरी तरफ जिला खेल कार्यालय द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, पेंटिंग, भाषण व वाद विवाद कार्यक्रम का भी आयोजन बिहार बल भवन किलकारी के रंगमंच पर किया गया. खेल पदाधिकारी जयनारायण कुमार व जिला कला संस्कृति पदाधिकारी अंकित रंजन द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी. भाषण चित्रकला एवं वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार से नवाजा गया. किलकारी के लगभग 200 बच्चों ने संस्कृति कार्यक्रम एवं नाटक तथा पेंटिंग की प्रतियोगिता में भाग लिया. मौके पर साहिल कुमार, सतीश चंद्र, मृणाल किशोर, अमीर खान, कुंदन कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

ATUL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >