करंट लगने से युवक की मौत, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

बेतिया के बैरिया थाना क्षेत्र में बिजली का करंट लगने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई. मियापुर तिलंगई पंचायत के नौका टोला गांव में सोमवार शाम बिजली की लाइन जोड़ने के दौरान हादसा हुआ. मृतक वीरेंद्र चौधरी अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं.

Bettiah News: बेतिया के बैरिया थाना क्षेत्र में बिजली का करंट लगने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई. मियापुर तिलंगई पंचायत के नौका टोला गांव में सोमवार शाम बिजली की लाइन जोड़ने के दौरान हादसा हुआ. युवक को गंभीर हालत में जीएमसीएच बेतिया ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है.

बिजली की लाइन जोड़ते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार बैरिया थाना क्षेत्र की मियापुर तिलंगई पंचायत के वार्ड संख्या-1 स्थित नौका टोला निवासी वीरेंद्र चौधरी गांव के एक घर में बिजली की लाइन जोड़ने का काम कर रहे थे. इसी दौरान अचानक वे करंट की चपेट में आ गए. तेज करंट लगते ही वह मौके पर बेहोश होकर गिर पड़े.

अस्पताल पहुंचने से पहले टूट गई सांस

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत वीरेंद्र चौधरी को इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया पहुंचाया. अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई.

दो छोटे बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

मृतक वीरेंद्र चौधरी अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं. उनका बड़ा बेटा फेकू कुमार मात्र तीन वर्ष का है, जबकि छोटा बेटा एक वर्ष का है. परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य की मौत से घर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

सरकारी सहायता की मांग

घटना के बाद नौका टोला गांव में शोक की लहर दौड़ गई. बड़ी संख्या में ग्रामीण पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचे. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मृतक के परिजनों को शीघ्र आर्थिक सहायता और सरकारी मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है.

यह भी पढे़ं: गुरु पूर्णिमा पर श्री देवराहा बाबा आश्रम में होगा भव्य महोत्सव, भजन-कीर्तन और भंडारे का आयोजन


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pawan kumar yada

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >