दो मासूम बच्चों से छिनी मां की ममता, चूड़ी खरीदने निकली शोबीना की बस की चपेट में मौत

कैथवलिया चौक के पास सड़क हादसे में 30 वर्षीय शोबीना खातून की दर्दनाक मौत हो गई. चूड़ी खरीदने जा रही शोबीना को तेज रफ्तार बस ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी जान चली गई. इस हादसे ने दो मासूम बच्चों को उनकी मां से हमेशा के लिए दूर कर दिया है.

Bettiah News: चनपटिया थाना क्षेत्र के कैथवलिया चौक के समीप रविवार देर शाम तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से पैदल जा रही 30 वर्षीय शोबीना खातून की मौके पर ही मौत हो गई. वह कैथवलिया बनकट निवासी इब्राहिम मियां की पुत्री थीं. हादसे के बाद बस चालक वाहन लेकर फरार हो गया. सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया. शोबीना के दो मासूम बच्चों नाजिया खातून (7) और दिलशाद आलम (5) के सिर से मां का साया उठ गया.

Chanpatia News:  कैथवलिया चौक से पहले बस ने पीछे से मारी टक्कर

मृतका के पिता के अनुसार रविवार शाम करीब सात बजे शोबीना चूड़ी खरीदने के लिए पैदल कैथवलिया चौक जा रही थीं. चौक से करीब 100 मीटर पहले चनपटिया की ओर से बेतिया जा रही तेज रफ्तार बस ने पीछे से उन्हें जोरदार टक्कर मार दी.

हादसा इतना गंभीर था कि शोबीना की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया.

मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर रखा शव

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव को सड़क पर रखकर करीब आधे घंटे तक आवागमन बाधित किया.

पुलिस और स्थानीय लोगों के समझाने के बाद लोगों ने स्वतः जाम हटा लिया, जिसके बाद सड़क पर यातायात सामान्य हो सका.

पुलिस ने पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव का पंचनामा कराया. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच, बेतिया भेज दिया गया.

सोमवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. शव घर पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई.

दो मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया

शोबीना की मौत ने उसके परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है. मृतका के दो छोटे बच्चे नाजिया खातून और दिलशाद आलम अब मां के स्नेह से वंचित हो गए हैं.

सात वर्षीय नाजिया और पांच वर्षीय दिलशाद को शायद अभी पूरी तरह एहसास भी नहीं होगा कि उनकी मां अब कभी लौटकर नहीं आएंगी. हादसे ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है.

बस चालक की तलाश में जुटी पुलिस

हादसे के बाद चालक बस लेकर फरार है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. स्थानीय लोगों ने पुलिस से चालक को जल्द पकड़ने और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Birendra Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >