बेतिया: घर के बाहर बैठी महिला को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, चार बच्चों के सिर से उठा मां का साया

बेतिया के सिरकहिया गनौली डुमरा गांव में तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से 36 वर्षीय सुनीता देवी की दर्दनाक मौत हो गई. घटना के वक्त महिला घर के दरवाजे के पास बैठी थीं. उनकी मौत से चार बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है.

Bettiah News: बेतिया. लौरिया थाना क्षेत्र के सिरकहिया गनौली डुमरा गांव में रविवार की शाम तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल 36 वर्षीय महिला की इलाज के दौरान मौत हो गयी. मृतका की पहचान गांव निवासी राजेश राम की पत्नी सुनीता देवी के रूप में हुई है. हादसे के बाद बाइक चालक बाइक लेकर मौके से फरार हो गया. घटना के बाद मृतका के परिवार में कोहराम मच गया.

घर के दरवाजे के पास बैठी थी महिला, तभी बाइक ने मारी टक्कर

परिजनों के अनुसार, रविवार की शाम करीब सात बजे सुनीता देवी अपने घर के दरवाजे के समीप बैठी थीं. घर के पास से ही सड़क गुजरती है. इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी.

हादसे में सुनीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गयीं. घटना के बाद परिजन उन्हें तत्काल इलाज के लिए लौरिया पीएचसी लेकर पहुंचे.

लौरिया पीएचसी से जीएमसीएच किया गया रेफर

पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सुनीता देवी की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच रेफर कर दिया. इसके बाद परिजन उन्हें लेकर जीएमसीएच पहुंचे.

जीएमसीएच में इलाज के दौरान रविवार की रात सुनीता देवी की मौत हो गयी.

चार बच्चों के सिर से उठा मां का साया

सुनीता देवी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया. पति राजेश राम समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

मृतका के चार बच्चे हैं. इनमें दो पुत्र कुंदन कुमार (18) और मंजय कुमार (14) तथा दो पुत्रियां अनगिरा कुमारी (16) और निभा कुमारी (12) शामिल हैं. मां की मौत के बाद बच्चों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

हादसे के बाद बाइक लेकर फरार हुआ चालक

परिजनों ने बताया कि टक्कर मारने के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है और फरार बाइक चालक की पहचान करने का प्रयास कर रही है.

पुलिस की जांच के बाद ही हादसे की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

यह भी पढ़ें: नहर की जमीन पर कब्जा पड़ा भारी, विभाग ने दिया 3 दिन का अल्टीमेटम


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अवध किशोर तिवारी

अवध किशोर तिवारी तीन दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इन्होंने हिंदी दैनिक राष्ट्रीय सहारा के दिल्ली संस्करण से करियर की शुरुआत की. वर्तमान में वर्ष 2018 से प्रभात खबर के बेतिया ब्यूरो कार्यालय से जुड़े हैं. सामाजिक, अपराध, राजनीतिक एवं जनसरोकार से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >