बच्चों के विवाद ने लिया खूनी मोड़, पड़ोसी महिला को पीट-पीटकर मार डाला

दरवाजे पर लगी भीड़ | Prabhat Khabar Network

पूर्वी चंपारण के सिरिसिया गांव में बच्चों के मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया. दो परिवारों के बीच हुई मारपीट में एक महिला की मौत हो गई, जिससे गांव में तनाव का माहौल है.

West Champaran News: साठी थाना क्षेत्र के सिरिसिया गांव में बच्चों के विवाद के बाद हुई मारपीट में घायल महिला की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

बच्चों के विवाद के बाद दो परिवारों में मारपीट

मृतका की पहचान सरजू राम की पत्नी सुनैना देवी (55) के रूप में हुई है.

जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 10 बजे बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर बैद्यनाथ महतो और सरजू राम के परिवार के बीच कहासुनी हुई. आरोप है कि विवाद बढ़ने पर मारपीट शुरू हो गई.

परिजनों ने लगाया हमला करने का आरोप

परिजनों का आरोप है कि बैद्यनाथ महतो के परिजनों ने ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे से हमला किया, जिससे सुनैना देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं.

उन्हें पहले चनपटिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. बाद में बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर किया गया, जहां मंगलवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

गर्भवती बहू ने भी लगाए मारपीट के आरोप

मृतका की पतोहू सविता देवी ने आरोप लगाया कि पुरानी रंजिश के कारण विवाद बढ़ा और उनके साथ भी मारपीट की गई. उन्होंने बताया कि वह पांच माह की गर्भवती हैं और घटना के बाद उनके पेट में दर्द होने लगा.

सविता ने बताया कि घटना के समय परिवार के पुरुष सदस्य पंजाब में धान रोपाई के काम से गए हुए थे.

पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना की सूचना मिलने पर नरकटियागंज डीएसपी जयप्रकाश सिंह और साठी थानाध्यक्ष राजन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया है.

थानाध्यक्ष राजन कुमार ने बताया कि अभी तक परिजनों की ओर से लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Krishan kumar rai

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >