करंट से पत्नी की मौत, पति झुलसे

कंगली थाना क्षेत्र के सिधवलिया गांव में बिजली की करेंट से एक महिला की मौत हो गई है.

सिकटा . कंगली थाना क्षेत्र के सिधवलिया गांव में बिजली की करेंट से एक महिला की मौत हो गई है. जबकि उसे बचाने गए पति गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जिनका इलाज रक्सौल के डंकन अस्पताल में चल रहा है. मृत महिला अंजली कुमारी (21) है. जबकि उनके पति अजय महतो (23) जख्मी है. जानकारी के अनुसार अंजली पानी लेने चापाकल पर गई थी. चापाकल में पहले से बिजली की करंट दौड़ रही थी. जिसके चपेट में आकर वह झुलस कर बेहोश हो गई. घटना को देख शोर मचाते पति बचाने गये और पति भी करंट के चपेट में आ गये. ग्रामीणों ने बांस से मारकर पति को हटाया. ग्रामीणों के सहयोग से दोनों को इलाज के लिए आनन फानन में रक्सौल ड़ंकन अस्पताल ले जाया गया. जहां इलाज के दौरान पत्नी की मौत हो गई. घटना की सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. ग्रामीणों के अनुसार अजय का घर करकट का है. उसके उँपर लोहे का छड़ रखा गया था. वही छड़ चापाकल के संपर्क में था. बिजली पोल से घर में जाने वाला तार करकट से रगड़ खाकर कुछ भाग खुला हो गया था. इसके माध्यम से बिजली करकट व छड़ से होकर चापाकल में प्रवाहित हो रही थी. थानाध्यक्ष कफील अजहर ने बताया कि मामले में कोई आवेदन नहीं मिला है. आवेदन मिलने के बाद अग्रेतर कार्यवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >