शुगर इंडस्ट्रीज में विश्वकर्मा पूजा को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा, 17 को होगी प्राण प्रतिष्ठा

मझौलिया शुगर इंडस्ट्रीज ने विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर एक भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया. भगवान विश्वकर्मा की स्थायी प्रतिमा स्थापित की जा रही है, जिसकी प्राण प्रतिष्ठा 17 सितंबर को होगी.

Vishwakarma puja kalash yatra: मझौलिया शुगर इंडस्ट्रीज में विश्वकर्मा पूजा को लेकर मंगलवार को एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई. इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में कन्याओं के साथ-साथ चीनी मिल के अधिकारी, पदाधिकारी और तमाम कर्मी उत्साह के साथ शामिल हुए. यूनिट हेड उदयवीर सिंह की विशेष पहल पर इस वर्ष मिल परिसर में भगवान विश्वकर्मा की स्थायी प्रतिमा स्थापित की जा रही है, जिसकी विधिवत पूजा-अर्चना की जाएगी.

उत्तरवाहिनी नदी के तट पर हुआ वैदिक मंत्रोच्चार

यह भव्य कलश यात्रा शुगर इंडस्ट्रीज परिसर से शुरू होकर राजघाट स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर के समीप उत्तरवाहिनी नदी के तट पर पहुंची. यहां पर उपस्थित आचार्यों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पवित्र कलश में जल भरा गया. इसके बाद सभी श्रद्धालु अनुष्ठान के साथ कलश लेकर वापस मिल परिसर लौटे. पूरी यात्रा के दौरान चारों तरफ भक्तिमय और उत्साह का माहौल बना रहा.

sugar industry News: जयपुर से मंगाई गई भगवान विश्वकर्मा की स्थायी प्रतिमा

एजीएम एचआर हरीश सिंह ने इस आयोजन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि भगवान विश्वकर्मा की यह भव्य स्थायी प्रतिमा विशेष तौर पर जयपुर से मंगाई गई है, जिसकी लागत करीब डेढ़ लाख रुपये है. इस प्रतिमा को लेकर मिलकर्मियों और क्षेत्र के लोगों में भारी उत्साह देखा जा रहा है.

17 सितंबर को होगी प्राण प्रतिष्ठा और विशेष पूजन

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 16 सितंबर को प्रतिमा का अधिवास कराया गया है. इसके बाद 17 सितंबर यानी आज विधिवत प्राण प्रतिष्ठा के साथ भगवान विश्वकर्मा की इस स्थायी प्रतिमा का विशेष पूजन और अनुष्ठान संपन्न होगा, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे.

यह भी पढ़ें...समस्तीपुर पुलिस केंद्र में एसपी ने किया प्रशिक्षु जवानों की संयुक्त परेड का निरीक्षण

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मधुकर मिश्रा

मधुकर मिश्र ने 1986 में आकाश मार्ग हिंदी दैनिक देवरिया उत्तर प्रदेश से पत्रकारिता की शुरुआत की थी. इसके बाद में दिल्ली और पटना से एक साथ प्रकाशित संध्या प्रहरी, आज, नवभारत टाइम्स में कार्य किए. इस क्रम में पश्चिम चंपारण जिला मुख्यालय बेतिया में दैनिक जागरण के ब्यूरो चीफ रह चुके हैं. वर्तमान में बेतिया प्रभात खबर हिंदी दैनिक सह मल्टीमीडिया कार्यालय से जुड़कर कार्य कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >