नेपाल में हिंसा को ले इंडो नेपाल बार्डर के मटियरिया से सिकटा तक बढ़ाई गयी चौकसी, रात में चलाया गया सघन पेट्रॉलिंग

पड़ोसी देश नेपाल में अस्थिरता और लगातार बढ़ रहे असंतोष के बीच इंडो नेपाल बॉर्डर देश की सुरक्षा एजेंसियां सतर्क और अलर्ट मोड पर हैं और सीमावर्ती थानों की पुलिस एसएसबी के साथ समन्वय स्थापित कर गश्ती में जुट गयी है.

नरकटियागंज . पड़ोसी देश नेपाल में अस्थिरता और लगातार बढ़ रहे असंतोष के बीच इंडो नेपाल बॉर्डर देश की सुरक्षा एजेंसियां सतर्क और अलर्ट मोड पर हैं और सीमावर्ती थानों की पुलिस एसएसबी के साथ समन्वय स्थापित कर गश्ती में जुट गयी है. स्थिति को देखते हुए एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह ने बार्डर इलाके के थानों का निरीक्षण किया और सीमावर्ती थानों के थानाध्यक्षों को सतत निगरानी का निर्देश दिया. एसडीपीओ के नेतृत्व में इंडो नेपाल बॉर्डर में देर रात्रि सघन जांच अभियान चलाया गया. मंगलवार को जहां एसपी डॉ शौर्य सुमन ने बॉर्डर क्षेत्र का निरीक्षण किया. वहीं देर रात तक एसडीपीओ ने निरीक्षण कर हालात पर नजर रखी. एसडीपीओ श्री सिंह ने इंडो नेपाल बॉर्डर के मटियरिया, भिखनाठोरी, इंनरवा, भंगहा, सिकटा आदि थाना क्षेत्रों में एसएसबी के अधिकारियों व थानाध्यक्षों के साथ बार्डर क्षेत्र का सघन निरीक्षण किया. एसडीपीओ श्री सिंह ने बताया कि हरेक स्थिति पर नजर रखी जा रही है. थानाध्यक्षों को अवैध गतिविधियों पर नजर रखते हुए संदिग्धों और नेपाल से आने वाले और नेपाल जाने वाले लोगों की सघन तलाशी लेने का निर्देश दिया गया है. वाहनों की सघन चेकिंग असामाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही का निर्देश भी दिया गया है. उन्होंने बताया कि भारतीय क्षेत्र में किसी भी नेपाली के प्रवेश करने पर उसकी सघन रूप से जांच पड़ताल करने का निर्देश दिया गया है. अभी वहां कर्फ्यू लगा हुआ है, लेकिन असामाजिक तत्व प्रवेश नही कर सके इस बाबत पूरी सतर्कता बरती जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >