वाल्मीकिनगर व प. चंपारण लोस में शुरू होगा नामांकन

इसके साथ वाल्मीकिनगर एवं पश्चिम चंपारण संसदीय सीट के लिए नामांकन शुरू हो जायेगा.

बेतिया . लोकसभा चुनाव के छठे चरण अधिसूचना सोमवार को जारी होगी. इसके साथ वाल्मीकिनगर एवं पश्चिम चंपारण संसदीय सीट के लिए नामांकन शुरू हो जायेगा. नामांकन के दौरान समाहरणालय और आसपास के इलाकों में सख्त सुरक्षा रहेगी. इसके लिए दंडाधिकारियों और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति भी कर दी गयी है. आचार संहिता के पालन एवं विधि व्यवस्था के लिए समाहरणालय भवन से लेकर मोहर्रम चौक, स्टेशन चौक प्रखंड कार्यालय तक कुल 8 दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. नामांकन को लेकर 5 ड्रॉप गेट व दो स्थानों पर बैरिकेडिंग की गयी है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह प.चंपारण के निवार्ची पदाधिकारी ने अधिकारियों के साथ नामांकन की तैयारी को लेकर शनिवार को समीक्षा भी की और संबंधित अधिकारियों को शेष पड़े कार्यो को हर हाल में पूरा कर लेने का निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >